हमारे किचन में वुड के कैबिनेट्स एक बेहद शानदार लुक देते हैं। किचन को नया और मॉडयूलर लुक देने के लिए आज ज्यादातर लोग प्लाइवुड का इस्तेमाल करने लगे हैं। यह प्लाइवुड के कैबिनेट्स जितने शानदार दिखते हैं, उतनी ही नाजुक होते हैं नमी के प्रति। जी हां, यदि इन कैबिनेट्स में मॉइश्चर होने लगे तो यह फूलने लगेंगे और खराब हो सकते हैं।
खाना पकाने से लेकर सफाई के किसी भी काम में कैबिनेट्स की बाहरी सतह प्रभावित होती ही है। कई बार हम गीले बर्तनों को ही कैबिनेट्स के अंदर रख देते हैं। समय के साथ ये छोटी-छोटी गलतियां उन्हें खराब कर देती हैं।
अगर आपके किचन की कैबिनेट्स भी फूल रही हैं तो आप 5 तरीकों से उन्हें बचा सकती हैं। इस आर्टिकल में चलिए आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताएं।
क्या आपके साथ ऐसा अक्सर होता है कि खाना बनाते वक्त कैबिनेट में कुछ गिरता है या आप गीले बर्तनों को उनके अंदर या आसपास रख देती हैं? यह प्लाइवुड के अंदर और बाहर दोनों सतहों पर नमी कर सकती है। कैबिनेट को किसी नुकसान से बचाने के लिए आप उसकी बाहरी सतह को लैमिनेट करवा सकती हैं। यह उस पर एक लेयर की तरह काम करेगा और उसे किसी भी तरह की नमी से खराब होने से बचाएगा।
किचन में काम करने के बाद आप किचन की सफाई करती हैं। चीजों को सही जगह में रखने के साथ काउंटर तक को साफ करती हैं, तो फिर कैबिनेट्स को क्यों भूल जाती हैं? प्लाइवुड के इन कैबिनेट्स को आप भी दिन में एक बार साफ और सूखे कपड़े से साफ करें। यह किसी तरह के मॉइश्चर को बिल्ड होने से रोकेगा। इतना ही नहीं, इससे तेल से होने वाली गंदगी और चिपचिपाहट भी साफ होगी और आपका कैबिनेट हरदम साफ रहेगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: इन टिप्स को अपनाने के बाद किचन कैबिनेट को क्लीन करना नहीं होगा मुश्किल
आपने अपनी मम्मियों के यह करते तो जरूर देखा होगा। गैस के किनारे या ठीक ऊपर मम्मियां अक्सर पुराने अखबार (पुराने अखबारों का इस्तेमाल) लगाती हैं, ताकि तेल के छीटों के कारण टाइल्स खराब न हो। आपको भी अपने वुड के कैबिनेट्स को बचाने के लिए यही करना है। कैबिनेट्स के फ्लोर को अंदर से पुराने अखबारों से कवर करें। यह नमी को सोखकर आपके कैबिनेट्स को खराब होने से बचाएगा।
कई बार सिंक के किनारे लगे पाइप और फॉसेट के कारण भी कैबिनेट्स खराब होते हैं। अगर उस एरिया में जरा सी भी लीकेज है तो वह सिंक (किचन सिंक की सफाई) के पास वाले कैबिनेट दरवाजे को खराब कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप लीकेज को जल्दी से जल्दी ठीक करवाएं और प्लाइवुड के इन कैबिनेट्स और दरवाजों को फूलने से बचाने के लिए सिलिकॉन वॉटरप्रूफिंग करवाएं। यह न सिर्फ आपके वक्त को बचाएगा बल्कि वॉटर डैमेज रिपेयर के बहुत सारे पैसे भी बचाएगा।
मॉइश्चर को अब्सॉर्ब करने के लिए सोडा लाइम सबसे प्रभावी तरीकों में से एक हो सकता है। आप एक बाउल में सोडा लाइम भरकर इसे प्लाइवुड के कैबिनेट्स के अंदर रख दें। यह सारी नमी को सोखेगा और उसे अंदर से साफ और ड्राई रखेगा। आपको बस हर महीने इसे बदलने की जरूरत है। इससे आपका कैबिनेट महकने भी लगेगा।
इसे भी पढ़ें: किचन की लकड़ी की अलमारियों को साफ करने के आसान उपाय
थोड़ी सी सुरक्षा के साथ, आपकी प्लाइवुड के कैबिनेट्स लंबे समय तक चल सकते हैं। हालांकि, उन्हें खरीदने से पहले वाटरप्रूफ प्लाइवुड विनिर्देशों की जांच भी जरूर कर लें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही किचन टिप्स और हैक्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।