बर्तनों में पड़ रहे सफेद दागों से ऐसे पाएं छुटकारा

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि बर्तनों को धोने के बाद, एक सफेद परत उनमें चढ़ जाती है। यह चूना हो सकता है और कई बार पानी के दाग भी बर्तनों को गंदा दिखाते हैं। आइए आपको बताएं कि आप बर्तनों में पड़े इन सफेद दागों को कैसे साफ कर सकते हैं। 

 
How to remove hard water stains from cookware

कई बार ऐसा होता है कि बर्तन धोने के बाद भी उनमें पानी के दाग रह जाते हैं। बर्तन सूखने के बाद, ये दाग भद्दे दिखते हैं। वहीं, लाइमस्केल का जमा होना भी एक आम बात है। स्टेनलेस स्टील या अन्य किसी भी बर्तन में चूना जमा होने के कारण उनकी शेल्फ लाइफ पर असर पड़ता है।

वहीं, ऐसे बर्तनों में पानी उबालना या खाना बनाने से आपके हेल्थ पर भी असर पड़ता है। अगर आप भी किचन में काम करते हुए अक्सर इस समस्या का सामना करते हैं, तो हम आपके लिए असरदार तरीके ले आए हैं। बर्तनों से लाइमस्केल और पानी के दाग प्रभावी ढंग से हटाने के कई तरीके हैं। आप इन्हें घर पर ही घरेलू चीजों की मदद से साफ कर सकते हैं। इन तरीकों को आजमाने के बाद, आपके बर्तनों की चमक भी वापस लौट आएगी।

राख से करें बर्तनों को साफ

clean utensils with ash

कई बार ऐसा होता है कि लिक्विड सोप ढंग से साफ नहीं होता और उसके कारण भी बर्तनों में दाग रह जाते हैं। राख एक अब्रेसिव का काम करती है, जो बर्तनों से दाग हटाने में सहायक होती है।

  • आप थोड़ी-सी लकड़ी को जलाकर राख बना सकते हैं। उसे इकट्ठा करें और इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसकी कंसिस्टेंसी टूथपेस्ट के समान होनी चाहिए।
  • राख के पेस्ट को सीधे बर्तनों पर लगाएं। पेस्ट को रगड़ने के लिए मुलायम स्पंज या ब्रश का उपयोग करें।
  • राख के पेस्ट को दागों पर कम से कम 10-15 मिनट तक लगा रहने दें ताकि यह दाग को अच्छी तरह अब्सॉर्ब कर सके।
  • 15 मिनट बाद फिर से ब्रश या स्क्रब से बर्तन साफ करें और पानी के नीचे अच्छी तरह से बर्तनों को धो लें।
  • बर्तनों को सुखाने के बार साफ कपड़े से पोंछकर बर्तन स्टैंड में रख दें।
  • राख की मदद से आप अपने काफी बर्तन साफ कर सकते हैं।

नींबू का रस, नमक और बेकिंग सोडा पेस्ट

नींबू, नमक और सोडा अच्छे क्लीनिंग एजेंट हैं। ये दाग निकालने के साथ ही, बर्तनों की चमक पर काम करते हैं। इनमें से आने वाली बदबू को दूर करते हैं और हार्ड स्टेन को निकालने में भी मदद कर सकते है।

  • बेकिंग सोडा और नमक के साथ नींबू का रस मिलकर एक शक्तिशाली और सौम्य अब्रेसिव पेस्ट बना लें।
  • स्क्रब या स्पंज में यह पेस्ट लगाएं और अपने बर्तनों को इससे रगड़ लें।
  • अब इस पेस्ट को बर्तनों में लगाकर लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें ताकि इन इंग्रीडिएंट्स के गुण गंदगी को साफ कर सकें।
  • इसके बाद, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे फिर से स्क्रब से साफ करें।
  • बर्तनों को साफ पानी से अच्छी तरह से धोएं और सुखाने के लिए रखें।
  • आप देखेंगे कि दाग के साथ-साथ गंध भी बर्तनों से हट जाएगी।

कास्टिक सोडा और लिक्विड सोप से करें बर्तन साफ

caustic soda to clean utensils

कास्टिक सोडा डिटर्जेंट के साथ मिलकर एक शक्तिशाली क्लीनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। यह कपड़ों, बर्तनों और अन्य सतहों से गंदगी, ग्रीस और दाग हटाने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल किचन की सफाई के साथ-साथ बर्तनों को धोने में भी कर सकते हैं।

  • एक कटोरे में 1 छोटा चम्मच कास्टिक सोडा, नींबू का रस और बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप डालकर मिला लें।
  • अगर पानी की जरूरत लगे, तो इसमें पानी डालकर इसे थोड़ा-सा पतला कर सकते हैं।
  • बर्तनों को साफ करने के लिए स्क्रब को इसमें भिगोएं और बर्तनों को रगड़ लें। जिस एरिया में दाग या लाइमस्केल दिखे, वहां इसे अच्छी तरह लगाकर स्क्रब करें।
  • 10 मिनट छोड़ने के बाद, बर्तनों को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • अगर इसके बाद भी आपको दाग नजर आए, तो आप आप इस प्रक्रिया को फिर से दोहरा सकते हैं।

नींबू के छिलके का करें इस्तेमाल

lemon to clean utensils

नींबू का इस्तेमाल भी बर्तनों को साफ करने के लिए किया जा सकता है। किचन की सफाई में तो नींबू का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आप बर्तनों को चमकाने के लिए और उनमें से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

  • एक पतीले में 2 गिलास पानी को गर्म कर लें। एक उबाल आने के बाद उसमें थोड़ा-सा नमक और 2-3 नींबू के छिलके डालें।
  • पानी को 2-3 मिनट के लिए गर्म करें और फिर गैस बंद कर लें।
  • पानी को थोड़ा-थोड़ा बर्तनों में डालें और नींबू के छिलके को निकालकर बर्तनों को रगड़ लें।
  • इसके बाद, बर्तन धोने वाले स्क्रब में लिक्विड डिश सोप लगाएं और बर्तनों को अच्छी तरह से रगड़ लें।
  • साफ पानी से बर्तनों को धोकर सुखाएं और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • आप इस पानी को लिक्विड डिश सोप में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब अगर आप भी बर्तनों में दिखने वाले धब्बों से परेशान हैं, तो इन टिप्स को आजमाकर देखें। यदि आपके पास भी ऐसे हैक्स या टिप्स हैं, तो हमारे साथ शेयर जरूर करें।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। हम आपके लिए ऐसे ही क्लीनिंग हैक्स लाते रहेंगे। ऐसी स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP