herzindagi
how to use period panties  menstruation

आखिर क्यों पीरियड पैंटी आपके लिए साबित हो सकती है बेस्ट

पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल आप घर पर किस तरह से कर सकती हैं और क्यों ये लीकेज को पूरी तरह से रोक सकती है वो जानिए। 
Editorial
Updated:- 2022-06-29, 13:16 IST

मेंस्ट्रुअल हाइजीन एक बड़ा मुद्दा है जिसके कारण महिलाओं को अधिकतर परेशान होते देखा गया है। सबसे अहम बात ये है कि इस दौरान लीकेज का खतरा बहुत बढ़ जाता है और ऐसे में ये जरूरी है कि आप अपनी पीरियड हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। पिछले कुछ सालों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर बहुत सारी चीज़ें मार्केट में आ गई हैं। पीरियड्स को लेकर अवेयरनेस बढ़ गई है, लेकिन अभी भी कई लोग इस बारे में नहीं जानते।

महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी जरूरतों की बात हो रही है तो एक बार पीरियड पैंटी के बारे में तो पता करना ही चाहिए। इसे किसी इनोवेशन की तरह ही माना जा सकता है जो महिलाओं की कई समस्याओं को दूर कर सकती है। हमने इसके बारे में मदरहुड हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रीशिन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मंजू गुप्ता से बात की और इसके बारे में कुछ जानने की कोशिश की।

क्या पीरियड पैंटी को पहनने के बाद नहीं पड़ेगी पैड की जरूरत?

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि पीरियड पैंटी आखिर है क्या? असल में नॉर्मल पैंटी की तरह ही दिखती है, लेकिन इसमें माइक्रोफाइबर पॉलिएस्टर कपड़ा मौजूद होता है जो वेजाइनल मेंस्ट्रुअल ब्लड को सोख लेता है। इसे ऐसे समझें कि इसे पहनने के बाद महिलाओं को पैड की जरूरत कम पड़ती है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग वाला समय है तो इसके साथ कपड़े के पैड्स लगाए जा सकते हैं। उससे ज्यादा और कुछ नहीं लगेगा। इसे प्लास्टिक वेस्ट कम करने के लिए ही बनाया गया है।

इसे जरूर पढ़ें- पैड्स का चुनाव करते समय रखेंगी इस बात का ख्याल तो आरामदायक होंगे पीरियड्स

क्यों आपके लिए हो सकती हैं फायदेमंद?

अब बात करते हैं पीरियड पैंटीज के फायदे की। कई महिलाओं को लगता है कि ये उनके लिए अच्छी नहीं साबित हो सकती हैं क्योंकि इसमें लीकेज का खतरा होता होगा। या ऐसा हो सकता है कि इसे पहनने के बाद उन्हें असहज महसूस हो। पर पीरियड पैंटी को ट्राई करना आपके लिए इन कारणों से फायदेमंद हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

period panty all the information

  • ये मॉइश्चर को सोखने में ज्यादा कारगर रहती हैं और ऐसे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
  • ये पर्यावरण के लिए अच्छी च्वाइस साबित हो सकती है।
  • ये सेनेटरी नैपकिन वेस्ट को कम करने में बहुत मदद करती हैं।
  • इन्हें साफ करना बहुत आसान है और ये करीब 3-5 साल तक चल सकती हैं।
  • कई महिलाओं को टैम्पोन इस्तेमाल करने के दौरान टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम का खतरा लगता है, लेकिन इस रिस्क को पीरियड पैंटी पूरी तरह से हटा देती हैं।

क्या लंबे समय तक पहनी जा सकती हैं पीरियड पैंटी?

अब एक अहम सवाल कि क्या पीरियड पैंटी को आप लंबे समय तक पहन सकती हैं? इसका जवाब है हां, इसे आप मैक्सिमम 12 घंटों तक पहन सकती हैं। इसमें एक एक्स्ट्रा एंटीमाइक्रोबियल लेयर होती है जो खराब बदबू को सोख लेती है। हालांकि, ये जरूरी है कि आप अपनी सुविधा के हिसाब से फिट, साइज, कपड़े का टेक्सचर चुनें। अलग-अलग साइज और टेक्सचर वाली पैंटी अलग तरह का अब्जॉर्प्शन रेट देती हैं।

period panty and its benefits

कितनी पीरियड पैंटीज खरीदनी चाहिए?

ये काफी मददगार साबित होती है, लेकिन कई महिलाएं ये नहीं समझ पाती हैं कि कितनी पीरियड पैंटीज उनके लिए सही होंगी। तो इसका जवाब है कि एक पीरियड साइकिल के लिए आपको 6-7 पैंटी रखनी चाहिए। इसका इस्तेमाल आप पूरे पीरियड में कर इन्हें फिर साफ कर सकती हैं। ऐसे में आपके पास पर्याप्त सामान रहेगा।

period panty and its problems

इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: ये 5 योग आसन कम कर सकते हैं पीरियड का दर्द

पीरियड पैंटी को कैसे किया जा सकता है साफ?

पीरियड पैंटी को साफ करने के लिए आपको ये ध्यान रखना होगा कि इन्हें आप नॉर्मल वॉशिंग मशीन में डालकर नहीं धो सकती हैं। इन्हें साफ करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी।

  • सबसे जरूरी है कि आप अंडरवियर को ठंडे पानी में सोक करके फिर धोएं। ध्यान रहे कि गर्म पानी नहीं ठंडा पानी जरूरी है।
  • माइल्ड डिटर्जेंट से इसे हाथ से धोना सबसे अच्छा तरीका है।
  • अगर आपके पास समय नहीं है और आप इसे मशीन में भी धोना चाहती हैं तो माइल्ड साइकल (डेलिकेट साइकल) चुनें। साथ ही, मशीन में पीरियड पैंटीज के अलावा और कुछ ना डालें और पहले इन्हें ठंडे पानी में सोक करके पानी को फेंक दें।
  • इन्हें नेचुरली ड्राई करें, ड्रायर का इस्तेमाल इन्हें खराब कर सकता है।

कई जगह पर आपको डिस्पोजेबल पीरियड पैंटीज भी मिलती हैं जिन्हें ट्रैवलिंग के दौरान आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे डिस्पोज भी किया जा सकता है। ऐसी कई एक्सेसरीज भी होती हैं जो पीरियड पैंटीज के साथ यूज की जा सकती हैं जैसे कपड़े वाले पैड्स जो सुविधा को और बढ़ा सकते हैं। ये रात में सोते समय और भी ज्यादा सुविधाजनक होती हैं।

अगर आप अभी भी डाउट में हैं कि पीरियड पैंटीज को इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं तो आप डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।