ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 2 तरीके

अगर आप भी ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने के उपायों की खोज कर रही हैं, तो इन असरदार उपायों को एक बार आजमाकर जरूर देखें। 
Updated:- 2023-06-05, 19:17 IST
increase breast milk by expert

छोटे बच्‍चों के लिए मां का दूध उत्तम आहार है। ब्रेस्‍ट मिल्‍क में बच्‍चे के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्‍व होते हैं। बच्‍चे के लिए जन्‍म के 6 महीने तक पोषण का जरिया दूध ही होता है, इसलिए ब्रेस्‍ट से पर्याप्‍त मिल्‍क का आना जरूरी होता है। लेकिन, कई महिलाओं की शिकायत होती है कि डिलीवरी के बाद ब्रेस्‍ट में मिल्‍क कम आता है। ऐसा स्‍ट्रेस, डायबिटीज, थायरॉयड, हाई बीपी आदि जैसी स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी समस्‍याओं के कारण होता है।

खान-पान के प्रति लापरवाही के कारण भी कई महिलाओं के ब्रेस्‍ट में मिल्‍क का प्रोडक्‍शन कम होता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि आज हम आपको ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने वाले 2 उपायों के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी वेल वूमेन क्लिनिक की डॉक्‍टर शीबा मित्तल ने शेयर की है।

एक्सपर्ट का कहना है, ''अगर आप इस बात का लेकर परेशान हैं कि आपके बच्‍चे को पर्याप्‍त मिल्‍क नहीं मिल पा रहा है, तो आप अकेली नहीं हैं। आपके जैसी कई महिलाओं के ब्रेस्‍ट में मिल्‍क का प्रोडक्शन कम मात्रा में होता है। हालांकि, कुछ आसान टिप्‍स की मदद से ब्रेस्‍ट मिल्‍क को बढ़ाया जा सकता है।''

1) ज्यादा से ज्यादा ब्रेस्‍टफीडिंग कराएं

how to increase breast milk

बच्‍चे को दिन में कई बार ब्रेस्‍टफीडिंग कराएं और तब तक कराएं, जब तक कि बच्‍चा खुद से दूध पीना बंद नहीं कर देता है। जब आपका बच्चा ब्रेस्‍टफीड करता है, तब आपके ब्रेस्‍ट से कुछ हार्मोन्‍स निकलते हैं, जो ब्रेस्‍ट को मिल्‍क बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इसलिए, आप जितना ज्‍यादा ब्रेस्‍टफीड कराती हैं, आपके ब्रेस्‍ट में उतना ही ज्‍यादा मिल्‍क बनता है।

इसे जरूर पढ़ें:ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली मां हैं तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें और इनसे बचें

2) पानी का सेवन बढ़ाएं

water to increase breast milk

ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ब्रेस्‍ट मिल्‍क में पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है, इसलिए यदि आप रोजाना 2 से 3 लीटर पानी नहीं पीती है, तो ब्रेस्‍ट मिल्‍क को बढ़ाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

इसके अलावा, हर बार दूध पिलाने पर शरीर में लिक्विड की कमी हो जाती है। हाइड्रेटेड रहने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद रहते हैं। ये मिल्‍क सप्‍लाई बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए बेस्‍ट हैं ये सुपरफूड्स

सावधानी

अगर आपको ब्रेस्‍टफीडिंग कराने में परेशानी महसूस हो रही हैं या मिल्‍क के प्रोडक्‍शन को लेकर चिंतित हैं, तो तुरंत गायनोलॉजिस्ट से सलाह लीजिए।

आप भी इन 2 उपायों की मदद से ब्रेस्‍ट मिल्‍क को बढ़ा सकती हैं। अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepick

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।