नींद न आने से हैं परेशान? तो आजमाइए ये टिप्स

चूंकि हम लोग एक लंबे समय से अब घर से ही काम कर रहे हैं, तो एक चीज ऐसी है, जिसे हमने नजरअंदाज सा कर दिया है। हमें सभी चीजों का ध्यान रहता है, मगर नींद का कोई समय ही नहीं है। समय से सो जाना, हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसा सिर्फ आपके साथ ही नहीं, बल्कि आपके दोस्तों के साथ भी हो रहा है। आज आप अपनी किसी भी सहेली को रात को दो बजे भी मैसेज करेंगी, तो उनका जवाब भी तुंरत आएगा। रात को तीन-तीन बजे तक सोना और फिर वर्क मीटिंग्स के लिए सुबह नौ बजे उठ जाना। यही हाल हर काम करने वाले के हैं। आपको भी अगर नींद न आने की दिक्कत है, तो आजमाइए इन टिप्स को।
रूम का तापमान हो एकदम सही

अगर आपका कमरा बहुत ज्यादा गर्म होगा, तो आपको नींद आने में दिक्कत होगी। अगर कमरा बहुत ज्यादा ठंडा हो जाएगा, तो भी आपको नींद नहीं आएगी। इसलिए अपने एसी का तापमान नियंत्रित कर लीजिए। अगर कमरा ज्यादा गर्म है, तो खिड़कियां खोल दें। वहीं अगर ज्यादा ठंड है एसी बंद कर दीजिए। ऐसा करने से आपके शरीर का तापमान भी सामान्य रहेगा और आपको नींद आने में आसानी होगी। सोने से पहले नहा लेने से भी आपको नींद अच्छी आएगी।
कमरे को करें तैयार

यह ध्यान रखें कि आपके कमरे में अंधेरा और बिल्कुल कम रौशनी हो। कमरे में शांति होना भी जरूरी है। ऐसा सब होने से मस्तिष्क को लगने लगता है कि अब सोने का समय है, इसलिए आपको नींद आने लगती है। सोने से कुछ देर पहले अगर आप अपने कमरे में एसेंशियल ऑयल रखती हैं, तो उससे भी मन शांत होता है और आपको नींद आ जाती है। सोने से पहले अपने फोन से भी दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :अगर चाहती हैं कि रात में आए गहरी नींद तो आजमाएं ये 10 उपाय
बार-बार समय न देखें

अगर आपको नींद नहीं आ रही है, या आपकी नींद बीच में किसी भी कारण खुलती है, तो आप सबसे पहला काम करती हैं अपनी घड़ी देखना। आपको अपनी इस आदत को बदलना है। दरअसल, ऐसे में जब हम बार-बार टाइम देखते हैं, तो हमें यह स्ट्रेस बना रहता है कि इतनी देर हो गई और हमें नींद नहीं आई। इससे आपको नींद बिल्कुल नहीं आएगी। अगर ऐसा कभी हो, तो लंबी और गहरी सांस लें। अपने मन को शांत करें और बार-बार समय न देखें। ऐसा करके आपको जल्दी नींद आएगी।
इसे भी पढ़ें :जरूरत से ज्यादा सोने से सेहत को होता है नुकसान, कुछ इस तरह बचें इससे
आपके गद्दे और तकिये हों आरामदायक

नींद न आने का एक कारण है गद्दे और तकियों का आरामदायाक न होना। अपने बेड में पड़ा सामान हटाएं और बेड को साफ रखें। सॉफ्ट कंबल लें और ध्यान रखें कि आपका मैटरेस एकदम आरामदायक हो। रात को सोने के लिए एकदम सॉफ्ट फैब्रिक के कपड़े पहनकर सोएं। ऐसा करने से आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपको नींद भी जल्दी आएगी।
छोटे नैप्स को कहें बाय बाय!

जब आपकी नींद रात भर पूरी नहीं होती तो आपको पूरे दिन नींद आती है। थकान की वजह से आप थोड़ी देर का नैप ले लेती हैं। आपको चाहे कितनी भी नींद आए, मगर आपको बिल्कुल भी सोना नहीं है। खुद पर काबू कीजिए और नैप मत लीजिए। हालांकि एक छोटा नैप आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकती है, लेकिन यह आपकी रेग्युलर स्लीप साइकल को निकसान पहुंचा सकता है। कोशिश करें कि आप रात को ही अच्छी तरह से सोएं।
तैयार करें एक शेड्यूल

आपके शरीर में एक बॉडी क्लॉक होती है, जिसका ताल्लुक आपकी नींद से होता है। यही क्लॉक आपके शरीर को समझाती है कि आपको दिन में जागना है और रात को सोना है। इसलिए अपने शेड्यूल के हिसाब से सोना बहुत जरूरी है। अपने काम को खत्म करने की एक सीमा तय करें। अगर आप एक फिक्स्ड शेड्यूल अपनाएंगे, तो आपको नींद आने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। अपने काम को खत्म करके अपने शेड्यूल में सोने की कोशिश करें।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit : freepik images
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।