रात को सोते समय पैर में 'बायटा' आने पर ये 1 देसी नुस्खा आजमाएं, 5 सेकंड में दर्द होगा गायब

क्या आप भी रात की गहरी नींद में अचानक पैर की तेज ऐंठन या 'बायटा' आने से चीख उठती हैं? ऐसा लगता है जैसे किसी ने मांसपेशी को जोर से मरोड़ दिया हो। दर्द कुछ ही सेकंड का होता है, लेकिन असर कई घंटों तक बना रहता है। अचानक जाग जाना, पिंडली का सिकुड़ना और मसल्स में तेज खिंचाव… यह अनुभव किसी भी उम्र की महिलाओं को बेचैन कर सकता है।
रात की ऐंठन सिर्फ दर्द नहीं, बल्कि शरीर में मिनरल्स की कमी, थकान, डिहाइड्रेशन या नर्व सिग्नल के गड़बड़ होने का संकेत भी हो सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस परेशानी का आसान, तुरंत असर करने वाला और पूरी तरह नेचुरल इलाज आपकी अपनी रसोई में मौजूद है। यह ऐसा देसी नुस्खा है, जिसे हमारी दादी-नानी सदियों से अपनाती आई हैं।
यह नुस्खा न सिर्फ 5 से 10 सेकंड में ऐंठन को ढीला करता है, बल्कि पूरे शरीर के दर्द, नसों के तनाव और मांसपेशियों की जकड़न को भी गहराई से शांत करता है। इस शक्तिशाली उपाय के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया बता दे रही हैं। वह फरीदाबाद के 'डॉक्टर क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर' से जुड़ी हैं और वह एक्यूपंक्चर (मास्टर्स), एक्यूप्रेशर और कपिंग थेरेपी में स्पेशलिस्ट हैं।
उनके अनुसार, सही तकनीक और सही घरेलू चीजों से रात में मसल्स में होने वाली ऐंठन को मिनटों में नहीं, बल्कि बिना दवा, बिना साइड-इफेक्ट और बिना किसी ज्यादा खर्च के कुछ ही सेकंड में दूर किया जा सकता है।
बायटा के लिए देसी नुस्खा- देसी घी और नारियल तेल का 'जादुई' मिश्रण
यह उपाय शरीर पर लगाने के लिए है, न कि खाने के लिए! यह नुस्खा पैर के दर्द को दूर करने के साथ पूरे शरीर की नसों और मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।
सामग्री
- शुद्ध देसी घी- 1 चम्मच
- नारियल का तेल- 1 चम्मच
इस्तेमाल का तरीका
- देसी घी और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर हल्का गुनगुना करें।
- इस मिश्रण को अपने पैरों और हाथों के नाखूनों के सिरों पर लगाएं।
- नाखूनों की मालिश करने के बाद, पैरों के तलवों और जहां ऐंठन आई है, वहां हल्के हाथों से मालिश करें।
- रात को सोने से पहले रोज मालिश करने से बायटा आने का खतरा कम हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: मसल्स क्रैंप से रहते हैं परेशान? इन दो चीजों से मिल सकता है आराम
पैरों में ऐंठन के लिए यह देसी नुस्खा कैसे काम करता है?
यह सिर्फ मालिश नहीं है, बल्कि यह शरीर के दबाव बिंदुओं और तंत्रिका सिरों को उत्तेजित करता है, जिससे तुरंत राहत मिलती है।
- तंत्रिका तंत्र को शांत करना- यह प्रक्रिया पैरों के तलवों में मौजूद तंत्रिका सिरों को उत्तेजित करती है, जो सीधे मस्तिष्क को संदेश भेजते हैं कि अब मांसपेशियों को आराम करना है। इससे ऐंठन तुरंत रुक जाती है।
- ब्लड सर्कुलेशन होता है अच्छा- मालिश से समस्या वाले हिस्से में ब्लड का सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे मांसपेशियों में जमा हुआ लैक्टिक एसिड (जो ऐंठन का मुख्य कारण है) तेजी से बाहर निकल जाता है।
- घी का पोषण- देसी घी ऊतकों (टिश्यू) को गहरा पोषण देता है और वात दोष को कंट्रोल करता है, जो दर्द और ऐंठन का अहम कारण है।
- कूलिंग नारियल तेल- नारियल तेल अपने कूलिंग गुणों के कारण सूजन को कम करता है और मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।
इस मिश्रण के टू-इन-वन फायदे
- जब इस मिश्रण से रात में मालिश की जाती है, तब यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।
- इससे तनाव कम होता है, जिससे आपको गहरी और अच्छी नींद आती है।
- इसके अलावा, यह नाखूनों और त्वचा को स्वस्थ रखता है।
इसे जरूर पढ़ें: रात के समय क्यों होते हैं मसल्स क्रैम्प्स ?
अगली बार रात को 'बायटा' आने पर महंगी क्रीमों को भूल जाएं। बस देसी घी और नारियल तेल का यह नुस्खा आजमाएं और 5 सेकंड में जादुई राहत महसूस करें!हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।