जाने-अनजाने में कभी न कभी हम सभी को चोट लग जाती है। ज्यादातर बार चोट हाथ-पैर और सिर पर लगती है। चोट लगने के कारण सूजन आने लगती है। चोट लगने पर फ्लूइड मूवमेंट और व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ने के कारण, वह जगह सूजने लगती है। सूजन के कारण दर्द भी बेहद होता है।
अगर आपके पास सूजन को कम करने के लिए बाम या स्प्रे नहीं है, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको चोट के कारण होने वाली सूजन को कम करने के तरीके बताएंगे।
चोट लगने के कारण सूजन हो जाती है। ऐसे में जिस जगह चोट लग जाए, उस जगह को दबाना चाहिए। ऐसा करने से सूजन कम कम हो जाती है। इसके अलावा, आप चोट पर बर्फ लगा सकती हैं। बर्फ लगाने से दर्द कम होता है। साथ ही, कुछ देर में सूजन भी कम होने लगती है। ठंडी चीजों के इस्तेमाल से ब्लड वेसल्स कॉन्ट्रैक्ट हो जाते हैं, जिससे सूजन नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: अगर पैरों में बार-बार आती है सूजन तो बिना दवा के ऐसे करें ठीकa
मसाज करने से शरीर को खई तरह के फायदे मिलते हैं। तरह-तरह के मसाज किए जाते हैं। फेशियल से लेकर बॉडी मसाज तक दी जाती है।
क्या हाथ पर चोट लगने के कारण सूजन आ गई है? ऐसे में आप काम नहीं कर पा रही हैं, तो मसाज करें। मसाज करने से सूजन के साथ-साथ दर्द भी कम हो जाता है। मसाज करते वक्त आपको ज्यादा प्रेशर न लगाएं। इससे परेशानी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: अगर सर्दियों में सूज जाती हैं उंगलियां तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।