herzindagi
stye in your eye home remedies

आंख में गुहेरी होने पर क्या करें? तुरंत राहत के लिए डॉक्टर के आसान उपाय आजमाएं

गुहेरी तब होती है, जब पलकों पर मौजूद छोटे ऑयल ग्‍लैंड्स बंद हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण बैक्टीरिया होता है। इस समस्या के होने पर पलक के किनारे पर लाल रंग के दाने जैसा दिखाई देता है, जिसमें छूने पर दर्द करता है। आप डॉक्‍टर के बताए कुछ उपायों को आजमाकर राहत पा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-11-06, 15:56 IST

आंख में गुहेरी (Stye) आम, लेकिन काफी परेशान करने वाली समस्या है। यह दिखने में भले ही छोटी लगे, लेकिन दर्द, सूजन और जलन के कारण यह आंखों को काफी प्रभावित करती है। कई बार तो गुहेरी के कारण आंखें खोलना या झपकाना भी मुश्किल हो जाता है।

डॉक्‍टर मनदीप सिंह बसु (डायरेक्टर, डॉ. बसु आई केयर सेंटर) बताते हैं कि गुहेरी तब बनती है, जब पलकों के किनारों पर मौजूद छोटे-छोटे ऑयल ग्लैंड्स बंद या संक्रमित हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है। इंफेक्‍शन के कारण इस हिस्से में सूजन, रेडनेस और दर्द बढ़ने लगता है।

गुहेरी के शुरुआती लक्षणों में पलक के किनारे पर लाल रंग का छोटा दाना, हल्की सूजन, दर्द और कभी-कभी पानी या पस निकलना शामिल है। यह दाना अक्सर छूने पर दर्द करता है और कई बार आंख से पानी भी आने लगता है।

डॉक्‍टर की राय

डॉक्‍टर बसु के अनुसार, गुहेरी आमतौर पर खुद ही 3 से 5 दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन अगर दर्द बढ़ जाए या बार-बार गुहेरी हो, तो डॉक्‍टर की सलाह जरूरी है। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय और सावधानियां अपनाकर आप जल्दी राहत पा सकती हैं, जैसे कि गुनगुने पानी की सिकाई, आंखों को साफ रखना, मेकअप से बचना और संक्रमित आंख को छूने से परहेज करना। थोड़ी-सी देखभाल और सही उपायों से गुहेरी से राहत पाई जा सकती है और इसके दोबारा होने का खतरा भी कम हो जाता है।

गुहेरी ठीक करने के लिए 3 सबसे असरदार उपाय

गुहेरी को ठीक करने के लिए सबसे अच्छा उपाय साफ-सफाई का ध्‍यान रखना है। इन उपायों को अपनाकर आप गुहेरी को प्राकृतिक रूप से ठीक कर सकती हैं।

warm clothes for stye eye

गर्म सिकाई करें

  • एक साफ और मुलायम कपड़ा लें (जैसे तौलिया या रुमाल)।
  • इसे गुनगुने पानी में भिगोएं और अच्छी तरह निचोड़ लें।
  • इस गर्म कपड़े को अपनी आंख पर धीरे से रखें।
  • आंख को जोर से दबाएं नहीं।
  • यह सिकाई 10 से 15 मिनट के लिए करें।
  • इसे उपाय को दिन में 3 से 4 बार दोहराएं।

गर्म सिकाई से बंद तेल ग्रंथि (ऑयल ग्‍लैंड) खुलती है और अंदर जमा मवाद (पस) बाहर निकलता है, जिससे गुहेरी जल्दी ठीक होती है

हाइजीन का ध्‍यान रखें

इसे जरूर पढ़ें: सेहत का रिपोर्ट कार्ड हैं आपकी आंखें, गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की ऐसे करें पहचान

ये गलतियां करने से बचें

गुहेरी को ठीक करने के लिए कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए।

rubbing eye side effects

  • गुहेरी को रगड़ने की कोशिश बिल्‍कुल न करें, क्योंकि इससे कंडीशन और भी बिगड़ सकती है और इंफेक्‍शन फैल सकता है।
  • जब तक गुहेरी पूरी तरह ठीक न हो जाए, तब तक मेकअप (विशेषकर आईलाइनर और मस्कारा) का इस्‍तेमाल पूरी तरह से बंद कर दें, ताकि आंख में और बैक्टीरिया न जाए।

इसे जरूर पढ़ें: योग से आंखों को हेल्‍दी और सुंदर बनाएं, रोजाना करें ये 4 आसन

डॉक्टर के पास कब जाएं?

गुहेरी अक्सर एक हफ्ते के अंदर अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन अगर एक हफ्ते के बाद भी सुधार न हो, दर्द तेज हो जाए, गुहेरी के कारण आपकी दृष्टि प्रभावित होने लगे और सूजन आपकी पूरी पलक या आंख के आस-पास फैल जाए, तो तुरंत डॉक्‍टर के पास जाएं।
अगर आपको ये स्‍टोरी अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।