root vegetable

जड़ वाली सब्जियों को जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा, सेहतमंद रहेंगे आप

जड़ वाली सब्जियां वो होती है जो भूमिगत रूप से उगाई जाती है। आईए जानते हैं सर्दियों में मिलने वाली इन पांच जड़ वाली सब्जियों के लाभ <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-01, 10:30 IST

Root Vegetables: सर्दियों का मौसम भले ही परेशानियों वाला होता है लेकिन यह हमारे लिए प्रकृति के कई उपहार भी लेकर आता है। इस मौसम में ऐसी सब्जियां मिलती हैं जिससे हम कई तरह के बीमारियों से बच सकते हैं। सर्दियों के मौसम में जड़ वाली सब्जियां खूब दिखती है। सभी सब्जियों का अपना एक अनूठा लाभ है। आइए जानते हैं सर्दियों में मिलने वाली वो पांच जड़ वाली सब्जियों के बारे में जिससे सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत कौर

जड़ वाली सब्जियों के फायदे

carrot root veg

  • स्वीट पोटैटो यानी कि शकरकंद, एक रूट वेजिटेबल है। इसमें फाइबर की काफी रिच मात्रा होती है। विटामिन सी, मैंगनीज,  विटामिन ए सहित और भी कई सारे बढ़िया एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जैसे बेटा कैरोटीन, क्लोरोजेनिक एसिड एंथोसायनिन, ये सभी गुण इसे ब्रेन हेल्थ और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाते हैं।
  • चुकंदर सबसे अधिक पौष्टिक जड़ वाली सब्जियों में से एक है। इसमें उच्च मात्रा में नाइट्रेट होता है। यह रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद कर सकते हैं क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। संभावित रूप से रक्तचाप को कम कर सकते हैं और हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।( दिल को हेल्दी रखने के लिए करें ये काम)
  • जिंजर यानी कि अदरक इसमें जिंजरोल नाम का एक खास कंपाउंड होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अदरक एक कार्मिनेटिव है एक ऐसा पदार्थ जो आंतों की गैस को खत्म करने में मदद करता है। यह माइग्रेन की तीव्रता को भी काफी हद तक काम कर देता है।

यह भी पढ़ें-शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये फूड्स

turnip root

  • शलजम एक प्रसिद्ध पौष्टिक जड़ वाली सब्जी मानी जाती है। विटामिन सी, फाइबर मैंगनीज और पोटेशियम का इसमें बड़ा स्रोत होता है। इससे आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
  • गाजर को गुणो का भंडार कहना गलत नहीं होगा। गाजर में करॉटिनाइड फ्लेवोनॉयड पॉली एसिटिलीन, विटामिन और खनिज शामिल होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट, एंटी कैंसर और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले के रूप में काम करते हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी सही होती है। 

यह भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद हरगिज न करें इन चीज़ों का सेवन, सेहत हो जाएगी खराब

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।