Shalgam Ki Sabzi: सर्दियों में जरूर ट्राई करें शलजम की ग्रेवी वाली सब्जी, जानें आसान रेसिपी
-1763446813293.webp)
Shalgam Ki Sabzi: सर्दियों में खाने के लिए कई सारी सब्जियां आती हैं, लेकिन शलजम की सब्जी लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका स्वाद सब्जी बनाते समय और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आप भी ग्रेवी वाली शलजम की सब्जी बनाएं और लंच या डिनर में सबको खिलाएं। इसे खाने के बाद आपके घरवाले बाहर मिलने वाली सब्जी का स्वाद भूल जाएंगे। साथ ही यह खाने में अच्छी लगेगी। आइए इसकी रेसिपी आपके साथ शेयर करती हैं।
शलजम की ग्रेवी वाली सब्जी Recipe Card
शलजम की ग्रेवी वाली सब्जी बनाने का तरीका
Ingredients
- शलजम- 500 ग्राम
- टमाटर- 2 से 3
- प्याज- 2 बड़ी
- आलू- 2
- हरी मिर्च- 2 से 3
- हरा धनिया
- लहसुन
- लाल मिर्च- 2 चम्मच
- हल्दी- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 से 2 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल
Step
- Step 1:
इसके लिए आपको सबसे पहले शलजम को सही तरीके से देखकर लेना है। इसे आपको अच्छे से छील लेना है।
- Step 2:
ऐसे ही आपको आलू को भी छील लेना है। फिर आपको इसे मीडियम साइज में काटना है। इसके बाद पानी से सारी सब्जियों को अच्छे से धो लेना है।
- Step 3:
इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज को अच्छे से छीलना है। फिर आपको 2 टमाटर लेने हैं और इसे काटकर मिक्सी के जार में डालना है।
- Step 4:
इसमें आपको हरी मिर्च, अदरक और लहसुन भी डालना है। अब इन सभी को मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट तैयार करना है।
- Step 5:
फिर आपको कढ़ाई लेनी है और इसमें तेल डालना है। अब आपको सबसे पहले इसमें शलजम और आलू को फ्राई करना है।
- Step 6:
इसके बाद आपको इसी तेल में जीरा और हींग डालकर इस मसाले को अच्छे से पकने के लिए छोड़ देना है।
- Step 7:
वहीं दूसरी तरफ आपको शलजम को बेसन में डीप करके कढ़ाई में दोबारा से फ्राई करना है।
- Step 8:
फिर आपको शलजम को आपको ग्रेवी में डालकर इसमें 2 छोटे कप पानी को डालना है। इसे फिर अच्छे से पकाना है। इसको 20 मिनट के लिए रख दें।
- Step 9:
इसके बाद हरा धनिया काटकर सब्जी को रोटी के साथ सर्व करें। इससे आपके बच्चों से लेकर बड़ों को सबको यह सब्जी पसंद आएगी। साथ ही स्वाद भी बदल जाएगा।
शलजम की सब्जी बनाने की विधि
- इसके लिए आपको सबसे पहले शलजम को सही तरीके से देखकर लेना है।
- इसे आपको अच्छे से छील लेना है।
- ऐसे ही आपको आलू को भी छील लेना है।
- फिर आपको इसे मीडियम साइज में काटना है।
- इसके बाद पानी से सारी सब्जियों को अच्छे से धो लेना है।
शलजम की सब्जी के लिए ग्रेवी कैसे बनाएं?
- इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज को अच्छे से छीलना है।
- फिर आपको 2 टमाटर लेने हैं और इसे काटकर मिक्सी के जार में डालना है।
- इसमें आपको हरी मिर्च, अदरक और लहसुन भी डालना है।
- अब इन सभी को मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट तैयार करना है।
- फिर आपको कढ़ाई लेनी है और इसमें तेल डालना है।
- अब आपको सबसे पहले इसमें शलजम और आलू को फ्राई करना है।
- इसके बाद आपको इसी तेल में जीरा और हींग डालकर इस मसाले को अच्छे से पकने के लिए छोड़ देना है।
- वहीं दूसरी तरफ आपको शलजम को बेसन में डीप करके कढ़ाई में दोबारा से फ्राई करना है।
इसे भी पढ़ें: Moongfali की बनाएं स्वादिष्ट और चटपटी सब्जी, यहां जानें जरूरी सामग्री और Recipe
शलजम की सब्जी कैसे बनाएं टेस्टी?
- फिर आपको शलजम को आपको ग्रेवी में डालकर इसमें 2 छोटे कप पानी को डालना है।
- इसे फिर अच्छे से पकाना है।
- इसको 20 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद हरा धनिया काटकर शलजम की सब्जी को रोटी के साथ सर्व करें।
- इससे आपके बच्चों से लेकर बड़ों को सबको यह सब्जी पसंद आएगी। साथ ही स्वाद भी बदल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी
इस तरह से आप घर में शलजम की ग्रेवी वाली सब्जी को बना सकती हैं। इससे आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा। साथ ही इस सब्जी को खाने के बाद आपके घर के सभी लोग खुश हो जाएंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।