शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये फूड्स

Foods To Reduce Inflammation: बदलती जीवनशैली में हम कई समस्याओं से पीड़ित हो जाते हैं और हमें इसका अंदाजा तक नहीं होता है। लेकिन हमारा इम्यून सिस्टम हमे वक्त-वक्त पर बीमारियों को लेकर आगाह करता रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को इंफेक्शन, बीमारियों और इंजरी से बचाने के लिए सूजन पैदा करती है। इसके चलते कई बार जोड़ों में दर्द बुखार और सूजन हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं तो कुछ खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन लवनीत बत्रा
सूजन दूर करने वाले फूड्स

- सूजन को कम करने के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक चुकंदर में बीटालेंस नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। वहीं इसमें नाइट्रेट भी होता है इन दोनों का संयोजन गठिया जैसी सूजन संबंधी स्थितियों में आपके फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी जाना जाता है। (रोज चुकंदर खाने के फायदे)
- आप पालक साग का भी सेवन कर सकते हैं। पालक में दो जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट ज़ेक्सैंथिन और ल्यूटिन होता है जो सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। ये आंखों की सूजन कम करने मदद करता है। यह आपकी आंखो को हानिकारक पराबैंगनी रोशनी से बचाने में मदद कर सकते हैं।
- लहसुन में भी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव क्षति के खिलाफ आपके शरीर के सुरक्षात्मक तंत्र का समर्थन करते हैं। इससे अल्जाइमर रोग जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
- लौंग में यूजेनॉल नामक एक कंपाउंड होता है जो नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो सूजन में आराम देते हैं। (लौंग के अद्भुत फायदे)
यह भी पढ़ें-सहजन के सूप को करें डाइट में शामिल, वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक मिलेंगे कई फायदे

- आंवला गैलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फेनोलिक यौगिकों जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है इस वजह से यह सूजन को कम करने के साथ ही पुरानी बीमारियों का जोखिम भी कम करता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है
यह भी पढ़ें-पतला होने के लिए पी रही हैं ग्रीन टी? पहले जान लीजिए इसके नुकसान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।