आपके मसूड़ों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे ये टिप्स

जब भी ओरल हेल्थ की बात आती है तो अधिकतर लोग केवल अपने दांतों पर ही ध्यान देते हैं। लेकिन ओरल हेल्थ का अर्थ सिर्फ दांतों का ख्याल रखना ही नहीं होता है, बल्कि आपको अपने मसूड़ों पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। हो सकता है कि आपके दांत कैविटी-मुक्त हों और चमकदार हो। लेकिन फिर भी आपको मसूड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है। चूंकि यह समस्या आमतौर पर दर्द रहित होती है, इसलिए अधिकांश लोगों को यह पता नहीं होता है कि उनके मसूड़ों में कुछ गड़बड़ है।
यहां आपको यह ध्यान देने की आवश्यकता भी है कि स्वस्थ दांतों के लिए स्वस्थ मसूड़ों की आवश्यकता होती है। अगर आपको मसूड़ों की बीमारी है तो इससे जल्द ही आपके दांत भी खराब हो सकते हैं। इसलिए, अपने दांतों के साथ-साथ गम हेल्थ पर भी फोकस करें। तो चलिए आज इस लेख में सरोज अस्पताल के डेंटल केयर डिपार्टमेंट के एचओडी व सीनियर कंसल्टेंट डॉ राहुल नरुला आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मसूड़ों को लम्बे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं-
सही हो ब्रशिंग का तरीका
जरूर करें कुल्ला
ओरल हेल्थ का ख्याल रखने में गार्गिल अर्थात् कुल्ला भी बेहद ही महत्वपूर्ण है। इससे आपके दांतों के बीच से फंसा हुआ भोजन निकल जाता है और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। इसलिए, आप जब भी कुछ खाए तो अच्छे से पानी से कुल्ला करें। इतना ही नहीं, दिन में एक बार गरम पानी में नमक डालकर कुल्ला करना भी बेहद आवश्यक है। यह आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और मसूड़ों को हेल्दी बनाता है।
जरूरी है चेकअप
इसलिए, हर 6 महीने में एक बार दांतो का चेकअप अवश्य करवाएं। साथ ही, प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव से होने वाली मसूड़े की बीमारी से बचे रहने के लिए नियमित दांतो का चेकअप करवाए। महिलाओं के लिए इस बात पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। (बच्चों के दांतों की केयर के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें:क्या आपके मसूढ़े और दांत कमजोर हैं, अपनाएं ये घरेलू उपाय
खान-पान पर दें ध्यान
इसे भी पढ़ें:दूध के दांत में कीड़ा लग जाए तो ना करें लापरवाही, इस तरह रखें बच्चों के दांतों का खयाल
अन्य जरूरी टिप्स
- इसके अलावा, आपको कुछ अन्य टिप्स पर भी ध्यान देना चाहिए। जैसे-
- दांतो में खाना फसने पर तिल्ली या टुथपिक का इस्तेमाल ना करें, बल्कि इसके स्थान पर फ्लॉस का प्रयोग करें।
- दांतो या मसूड़ें में कोई भी दिक्कत लगे तो उसी समय दंत चिकित्सक को दिखाएं।
तो बस अब इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाएं और अपने दांतों के साथ-साथ मसूड़ों का भी ख्याल रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।