Karwa Chauth 2025: पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने में कहीं आप न हो जाएं बीमार, करवा चौथ फास्टिंग के दौरान आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए इन टिप्स से खुद का भी रखिए ख्याल

कल करवा चौथ का खास त्यौहार है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। बेशक प्यार की ताकत इस पूरा दिन बिना कुछ खाए-पिए रहने की ताकत देती है, लेकिन भूखा-प्यासा रहने का असर आपकी सेहत पर भी हो सकता है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि प्यार और परंपरा के साथ आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि व्रत की वजह से आपकी तबियत पर असर न हो। इसके लिए, आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना है। सरगी में क्या खाना है से लेकर व्रत खोलने पर क्या कुछ करना चाहिए तक, एक्सपर्ट से जानिए कि कैसे इस व्रत के दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना है। चलिए, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
करवा चौथ व्रत के दौरान नहीं बिगड़ेगी तबियत, बस इन बातों का रखें ध्यान
- सरगी में आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे दिनभर शरीर को ताकत मिले और उन चीजों से बचना चाहिए, जिनसे एसिडिटी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, सरगी में गर्म और न्यूट्रिशन्स से भरपूर फूड्स लें।
- आप घी के साथ बेसन या मूंग दाल का चीला खा सकती हैं। घी और जीरे के साथ मूंग दाल की खिचड़ी खाएं। इसे पचाना आसान होता है और इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।
View this post on Instagram
- सरगी में केसर, बादाम और इलायची वाला एक गिलास दूध जरूर पिएं। केले के साथ भीगे हुए बादाम, अखरोट और खजूर खाएं।
- गुनगुने पानी में नींबू, सेंधा नमक, हल्की सी चीनी और जीरा डालकर पिएं। इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है।
- तले-भुने, ठंडे और रिफाइंड फूड्स को पूरी तरह अवॉइड करें। इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है और आपको दिनभर परेशानी होगी।
- अगर आप बिना पानी के व्रत रख रही हैं, तो अपने अंदर की एनर्जी को बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए अगर संभव हो तो घर के अंदर रहें, ज्यादा बातचीत न करें, माथे पर रोज वॉटर या चंदन लगाएं। इससे पित्त कम होगा।
- चंद्रभेदन प्राणायाम करें। गुस्से और एंग्जायटी पर कंट्रोल रखें। इससे अग्नि कम होती है।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ के दिन पीरियड आ जाए तो दर्द से बचने के लिए आजमाएं ये देसी नुस्खा, पेनकिलर की नहीं पड़ेगी जरूरत
- फास्ट खोलते वक्त अपनी डाइजेस्टिव फायर को दोबारा जगाने पर ध्यान दें। दिनभर भूखे रहने के कारण यह मंद हो जाती है। इसके लिए , 2-3 चम्मच गुनगुने पानी में गुड़, नींबू या गुनगुने दूध में घी मिलाकर लें।
- डिनर में मूंग दाल खिचड़ी, दलिया या ओट्स खाएं।
- व्रत के अगले दिन शरीर में वात बढ़ जाता है। इसकी वजह से कमजोरी, मूड स्विंग्स हो सकते हैं। गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी और घी मिलाकर पिएं।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ के दिन सेक्शुअल रिलेशन बनाना सही है या गलत? एस्ट्रोलॉजर से जानिए
करवा चौथ व्रत के दौरान महिलाएं इन टिप्स की मदद से व्रत भी आसानी से पूरा कर पाएंगी और सेहत भी खराब नहीं होगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।