इन 8 आदतों से धीरे-धीरे सड़ने लगते हैं आपके दांत, तीसरी गलती करते हैं सभी

एक खूबसूरत और हेल्दी मुस्कान न सिर्फ आपके लुक को निखारती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोजमर्रा की कुछ आदतें, भले ही वे मामूली लगें, आपके दांत और मसूड़ों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं? अक्सर महिलाएं इसे अनदेखा कर देती हैं और तब तक इंतजार करती हैं, जब तक दांतों में दर्द या मसूड़ों में सूजन न हो जाए।
आज हम आपके लिए 8 आम आदतें लेकर आए हैं, जिन्हें अपनी डेली रूटीन से हटाकर आप अपने दांत और मसूड़ों को हेल्दी रख सकती हैं। इनमें कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जो हम अक्सर बिना सोचे-समझे करते हैं, लेकिन समय के साथ ये छोटे-छोटे नुकसान बड़ी परेशानियों में बदल सकते हैं।
डॉक्टर निराली पटेल, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट और स्माइल क्राफ्ट डेंटल स्टूडियो, अहमदाबाद की फाउंडर बताती हैं कि इन आदतों को बदलकर आप दांतों के सड़ने और टूटने से बचा सकती हैं और मसूड़ों की बीमारियों और गंभीर डेंटल समस्याओं को भी रोक सकती हैं।
नाखून चबाना
नाखून चबाने से हाथों पर ही नहीं, दांतों पर भी बुरा असर होता है। यह दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है, दांत टूट सकते हैं और आपके काटने का पैटर्न भी बदल सकता है। लगातार दबाव से जबड़े में दर्द और मसूड़ों में जलन भी हो सकती है।
दांतों का टूल की तरह इस्तेमाल करना
दांतों से पैकेट खोलना, टेप काटना या टैग काटना दांतों में दरारें और टूट-फूट का कारण बन सकता है। दांत सिर्फ खाना चबाने के लिए बने हैं, उन्हें टूल कटर मत बनाइए।
लगातार स्नैक करना
बार-बार खाना या मिठाई खाना दांतों के लिए हानिकारक होता है। इससे बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं, जो एनेमल पर हमला करता है। खाने के बीच में थोड़ा अंतर रखें, ताकि मुंह नेचुरल तरीके से खुद को साफ कर सके।
ज्यादा जोर से ब्रश करना
हार्ड ब्रिसल वाले टूथब्रश या ज्यादा जोर से ब्रश करने से एनेमल घिस सकता है और मसूड़े चोटिल हो सकते हैं। इससे दांत सेंसिटीव हो जाते हैं और मसूड़े पीछे हट सकते हैं। सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश से हल्के गोल घुमाव में ब्रश करें।
इसे जरूर पढ़ें: पीले हो गए हैं दांत? आजमाएं ये चीजें, मोतियों जैसी चमकेगी बत्तीसी
दांत पीसना या दबाना
तनाव में दांत पीसने की आदत दांतों की सतह को घिस सकती है और जबड़े की मसल्स में दर्द कर सकती है। डेंटिस्ट द्वारा तैयार किया गया नाइट गार्ड इस समस्या में मदद कर सकता है।
मुंह की ड्राईनेस को अनदेखा करना
लार मुंह को साफ और एसिड को बैलेंस करती है। पानी की कमी, कुछ दवाइयां या मुंह से सांस लेने से लार कम हो सकती है। इससे दांत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। हाइड्रेटेड रहें और जरूरत पड़ने पर डेंटिस्ट से सलाह लें।
बर्फ या कठोर चीजें चबाना
बर्फ, पेन कैप या हार्ड कैंडी चबाना मजेदार लगता है, लेकिन इससे दांतों में छोटी-छोटी दरारें पड़ सकती हैं और अचानक टूट भी सकते हैं।
रेगुलर डेंटल विजिट न करना
निसंदेह, आप घर पर दांतों की सफाई सही तरीके से करती हैं, लेकिन प्लाक या छुपे हुए कैविटी को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसलिए, रेगुलर प्रोफेशनल क्लीनिंग और चेकअप बेहद जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें: पीले दांत हो सकते हैं मोतियों जैसे सफेद, टूथपेस्ट में मिलाएं रसोई की ये 4 सस्ती चीजें
छोटी-छोटी आदतें भी आपके ओरल हेल्थ पर बड़ा असर डाल सकती हैं। अपने रोजमर्रा के कामों पर ध्यान दें और आप ज्यादातर दांतों की समस्याओं को शुरू होने से पहले ही रोक सकती हैं।
यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।