दूध के दांत में कीड़ा लग जाए तो ना करें लापरवाही, इस तरह रखें बच्चों के दांतों का खयाल

आजकल ज्यादातर बच्चों के दूध के दातों में कीड़ा लग जाने की समस्या सामने आती है। छोटे बच्चों को उनके पेरेंट्स और घरवाले लाड़-प्यार में अक्सर टॉफी-चॉकलेट और मीठी चीजें दे देते हैं या फिर बच्चे जिद करके ऐसी चीजें ले लेते हैं। ऐसी चीजों को जरूरत से ज्यादा लेने की वजह से बच्चों के दूध के दांत सड़ने लगते हैं। उनमें कैविटी हो जाती हैं। कई बार बच्चों के दातों में मल्टिपल कैविटी हो जाती हैं और इस स्थिति में उनकी फिलिंग भी करानी पड़ जाती है। कई बार कैविटी ज्यादा गहरी हो जाने पर रूट कैनाल कराने की भी जरूरत पड़ जाती है। इनका सही वक्त पर इलाज नहीं होने से दांत खराब निकलते हैं और इसकी वजह से दांतों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। पैरेंट्स को इस प्रॉब्लम को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि इससे नए आने वाले दांत भी प्रभावित हो सकते हैं। दांत साफ-सुथरे और मजबूत रहें, इसके लिए बहुत जरूरी है कि बचपन से ही बच्चों के दांतों का विशेष ध्यान रखा जाए।
दांतों में कीड़ा लगने की ये है वजह
- नियमित ब्रशिंग ना होना
- जरूरत से ज्यादा मीठी चीजें खाना
- ज्यादा गर्म चीजों खाना
- फास्ट फ्रूड या ऑयली चीजें खाना
- टॉफी, कैंडी, चॉकलेट खाना
- खाने से पर्याप्त न्युट्रिशन ना मिलना,
- कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन D की कमी होना
छोटे बच्चों को इन स्थितियों से बचाने के लिए बहुत जरूरी है कि उनके दांतों का ध्यान रखा जाए और उनमें कीड़ा लगने से बचाया जाए। इसके लिए सबसे अहम बात है दातों को साफ रखना और नियमित रूप से ब्रश करना। अगर दांतों में कीड़े लगे हुए हैं तो आप कुछ घरेलू तरीकों से भी अपने बच्चे के दातों को सुरक्षित रखने का उपाय कर सकती हैं। तो आइए जानें इस आसान तरीकों के बारे में जिससे आपके बच्चे के दांत रहेंगे मजबूत-
हल्दी
घर में हल्दी पीसकर उसमें सरसों के तेल को अच्छी तरह मिला लें। रोजाना बच्चे को इससे ब्रश कराएं। दिन में 2 बार इस मिश्रण से ब्रश करने से बच्चे के दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे। साथ ही इससे बच्चे के दांत भी चमकते हुए नजर आएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: बच्चे के दूध के दांत उसे बचाएंगे बड़ी बीमारियों से, सुरक्षित रखें ये दांत
फिटकरी
रोजाना फिटकरी को गर्म पानी में घोलकर उससे बच्चों को कुल्ला करवाएं। इससे दांतों में लगे कीड़े खत्म हो जाएंगे, साथ ही सांसों से आने वाली बदबू भी खत्म हो जाएगी।
हींग
हींग को हल्का सा गर्म कर लें और उसे रुई की मदद से बच्चे के कीड़े लगे दांतों में लगाएं। रोजाना बच्चे को ब्रश कराने के बाद बच्चे के दांत पर हींग लगाने से उसमें लगे कीड़े की परेशानी दूर हो जाएगी।
दालचीनी
पीसी हुई दालचीनी को सरसों के तेल में मिलाकर रुई से खराब दांतों पर लगाएं। रोजाना दालचीनी का पाउडर लगाने से दांतों में लगे कीड़े खत्म हो जाएंगे।
लौंग
रोजाना लौंग के तेल को रुई में भिगोकर दांतों के प्रभावित हिस्से में लगाएं। इससे दातों में लगे कीड़े भी खत्म हो जाएंगे और बच्चे को दर्द से आराम भी मिलेगा।
नोट: दांतों की स्थिति ज्यादा खराब हो तो बच्चे को डेंटिस्ट के पास जरूर ले जाएं और दांतों की फिलिंग कराएं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा कैविटी होने पर दांत कमजोर हो जाते है और इसकी वजह से इंफेक्शन होने का डर रहता है। समय पर बच्चे के दांतों में फिलिंग हो जाने से आगे आने वाले दांत सही रहते हैं और उनमें कैविटी की समस्या नहीं होती।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।