Expert Tips: इन 4 अंगों पर लगाएं देसी घी, सेहत रहेगी चकाचक और चेहरे पर आएगा नूर

देसी घी सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि प्रकृति का ऐसा अनमोल वरदान है, जो शरीर को अंदर और बाहर से पोषण देता है। आयुर्वेद में इसे 'अमृत' माना गया है, जो स्वास्थ्य और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। यह फैटी एसिड, विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इस सुपरफूड को डाइट में शामिल करने से सूजन कम होती है और डाइजेशन सही रहता है। इसके अलावा, यह ब्रेन के लिए अच्छा है और स्किन और बालों को हेल्दी बनाता है।
घी का इस्तेमाल अक्सर खाना पकाने या दाल-रोटी में किया जाता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि घी का इस्तेमाल शरीर के अलग-अलग अंगों पर करने से आपको क्या फायदे हो सकते हैं। इसकी जानकारी हमें योगा और डाइट एक्सपर्ट Zaisha Kashyap दे रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने शरीर के छोटे-छोटे हिस्सों की देखभाल करना भूल जाते हैं, लेकिन अगर आप सिर्फ 4 जगहों पर देसी घी लगाएंगी, तो आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकती हैं और त्वचा और बालों में प्राकृतिक निखार भी ला सकती हैं। आइए, जानते हैं देसी घी के ये 4 जादुई इस्तेमाल।
होंठों पर देसी घी लगाएं
अगर आपके होंठ फटे, सूखे या बेजान हैं, तो देसी घी सबसे अच्छा उपाय हो सकता है।
- यह नेचुरल लिप बाम की तरह काम करता है।
- यह त्वचा को गहराई से नमी देता है, जिससे होंठ सॉफ्ट हो जाते हैं।
- सर्दी या ड्राई मौसम में होंठों को फटने से रोकता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- सोने से पहले अपने होंठों पर थोड़ा सा देसी घी लगाएं और रात-भर लगा रहने दें।
इसे जरूर पढ़ें: बालों में घी लगाते समय इन छोटे-छोटे टिप्स पर करें फोकस
नाभि पर देसी घी लगाएं
नाभि हमारे शरीर का जरूरी अंग है, जो कई नसों से जुड़ा होता है। नाभि पर देसी घी लगाने से हेल्थ से जुड़े कई फायदे मिलते हैं।
- घी नाभि के घाव या ड्राईनेस को दूर करता है।
- शरीर में सूजन को कम करता है।
- चेहरे के मुंहासों और त्वचा के दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
- नाभि पर घी लगाने से महिलाओं को पीसीओडी (PCOD) जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- रात को सोने से पहले अपनी नाभि में कुछ बूंदें देसी घी की डालें और हल्के हाथों से मालिश करें।
पैरों के तलवों पर देसी घी लगाएं
पैरों के तलवे पर देसी घी से मालिश करने से न सिर्फ थकान दूर होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
- रूखी और फटी हुई एड़ियों को मुलायम बनाता है।
- पैरों के दर्द को कम करता है।
- रात को तलवों पर मालिश करने से नींद अच्छी आती है और पूरे शरीर का दर्द भी कम होता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर देसी घी लगाकर कुछ मिनटों तक मालिश करें।
बालों में देसी घी लगाएं
- देसी घी बालों और स्कैल्प के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।
- यह बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं।
- बालों को घना बनाता है और ग्रोथ में मदद करता है।
- बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- बालों और स्कैल्प में हल्का गर्म देसी घी लगाकर मालिश करें, फिर एक घंटे बाद शैंपू से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें: क्या सोते समय नाक में देसी घी डालना फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें
इस तरह, देसी घी का इस्तेमाल करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकती हैं और चेहरे और बालों में नेचुरल चमक भी पा सकती हैं। इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाकर फर्क खुद महसूस करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
बालों में घी लगाते समय इन छोटे-छोटे टिप्स पर करें फोकस
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।