Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

होंठ फटने पर तुरंत लगाएं ये 3 चीजें! शहद, मलाई और घी का स्मार्ट इस्तेमाल, जो रूखेपन को करेगा दूर

यदि अपने होंठों पर शहद, मिलाई और घी का इस्तेमाल किया जाए तो इससे न केवल होंठों को मुलायम बनाया जा सकता है बल्कि यह नरम भी बनते हैं। ऐसे में जानते हैं इन तीनों का इस्तेमाल अपने होठों पर कैसे किया जाए।
Updated:- 2025-11-13, 21:33 IST
image

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसके पीछे कारण है पानी न पीना। ऐसे में न केवल स्किन रूखी हो जाती है बल्कि होंठ भी फटने लगते हैं। यदि आपके होंठ भी फटने लगे हैं तो अब आपको महंगे-महंगे केमिकल्स का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है बल्कि आपकी रसोई में रखी तीन चीज आपके बेहद काम आ सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शहद, मिलाई और घी की। शहद, मिलाई और घी यह तीनों ही इन तीनों चीजों को खाना ही नहीं बल्कि होठों पर लगाना भी किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में इन्हें लगाने के तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपने होंठों पर शहद, मिलाई और घी का इस्तेमाल किस प्रकार से किया जाए और आपको क्या-क्या फायदे होंगे। पढ़ते हैं आगे...

कैसे करें होंठों पर शहद, घी और मिलाई का इस्तेमाल?

सबसे पहले शहद की बात करते हैं। आप रात को सोने से पहले अपनी उंगली पर थोड़ा सा शहद ले लें और उसे फटे होंठों पर लगा लें। रात भर होंठों पर इसे लगा छोड़ दें। अगले दिन इसे साफ कर लें। आप चाहें तो शहद में थोड़ी ही वैसलीन मिलकर अपने होंठों पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से होंठों के दरारों को भरने में मदद मिलेगी।

dry lips tips

वहीं, दूध की मिलाई के अंदर प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह न केवल होंठों को गहराई से पोषण देता है बल्कि रूखेपन के कारण होने वाले दर्द और जलन को तुरंत शांत करता है। ऐसे में आप रात को सोने से 15 मिनट पहले अपने होंठों की मिलाई से मसाज करें। ऐसा करने से फायदा होगा। आप चाहें तो मिलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाकर भी होंठों पर लगा सकती हैं। इससे भी फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें -Cracked Lips Treatment At Home: फटे होंठों के लिए रामबाण घरेलू उपचार

देसी घी का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। वहीं ये त्वचा के लिए भी बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले देसी घी का इस्तेमाल अपने होंठों पर करें और हल्के हल्के हाथों से मालिश करें।

dry lips tips in hindi

 इससे अलग आप देसी की अपनी नाभि में भी लगा सकती हैं। ऐसा करने से होंठ फटने की समस्या से राहत मिलेगी। आप चाहें तो देसी घी में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर प्रभावित स्थान पर हाल-चाल की हाथों से स्क्रब करें। इससे फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें -Lip Scrub for Winter: विंटर में ड्राई Lips के लिए ट्राई करें ये 3 नेचुरल स्क्रब

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।