Dark Spots On Skin: चेहरे के काले दाग-धब्बे कम करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

चेहरे के काले दाग धब्बों को घरेलू नुस्खों से सही करने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। इसके बाद ही किसी चीज का इस्तेमाल करें।
image

चेहरे पर काले दाग-धब्बे (Dark Spots) ज्यादातर सूरज की किरणों के कारण होती है। जिसे कई लोग टैनिंग भी कहते हैं। ये दाग-धब्बे हमारी त्वचा की सुंदरता को कम कर देते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इन्हें कम कर सकती हैं। लेकिन उसे भी इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। चेहरे के दाग धब्बे कैसे कम किए जाएं। इसकी जानकारी हमने डॉक्टर स्वाति से ली। ये एक जानी मानी डर्मेटोलोजिस्ट हैं। इन्होंने बताया किन चीजों का इस्तेमाल करके आप दाग-धब्बे कम कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल

Aloe vera gel for dandruff

एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी चेहरे पर किया जा सकता है। इससे आपका त्वचा ही साफ-सुथरी नजर आती है। इसलिए डॉक्टर भी इसे लगाने की सलाह देते हैं।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालना है।
  • इसे चेहरे पर दाग-धब्बों पर लगाएं और रातभर छोड़ दें।
  • सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • एलोवेरा जेल का नियमित उपयोग त्वचा को साफ और निखरी हुई बनाता है।

ऑरेंज पील पाउडर

orange-peel-powder-uses

सर्दी के मौसम में आपको संतरे आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आपके घर में संतरे आ रहे हैं, तो इनके छिलकों को उतारें इसके बाद इसका इस्तेमाल चेहरे पर करें। इसमें विटामिन सी होता है, जो दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरा साफ करने के दौरान न करें ये गलतियां, इन टिप्स को करें फॉलो

संतरे के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको संतरे के छिलकों को सूखाकर उसका पाउडर बनाना है।
  • इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
  • इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

इस तरह की चीजों को आप चेहरे पर लगाएंगे तो इससे आपका चेहरा साफ नजर आएगा। साथ ही, आपको सही तरीके से चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका पता चल जाएगा। साथ ही, डॉक्टर की सलाह पर आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होगा। इससे आपको बाजार के ज्यादा प्रोडक्ट भी इस्तेमाल नहीं करने पड़ंगे।

इसे भी पढ़ें: नारियल के तेल से इस तरह करें चेहरा साफ

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP