
क्या आपने कभी ऐसा किया है कि मन अचानक भारी हो जाए, चेहरे की हंसी कहीं खो जाए और सारा जीवन फीका और बोझ जैसा लगने लगे? जब निराशा की धुंध छा जाती है, तब हमें लगता है कि रास्ता शायद बाहर की दुनिया में कहीं मिलेगा। इस कंडीशन में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर हमें गहरा और खूबसूरत सत्य बताते हैं। उनका कहना है कि डिप्रेशन मन का दोष नहीं, प्राण की कमी है।
यह वह ज्ञान है, जो बताता है कि जब आप भीतर की ऊर्जा (प्राण) को बढ़ाती हैं, तब जीवन फिर से मुस्कुराने लगता है और मन की उदासी छू मंतर हो जाती है। आइए, इसी चमत्कारिक ज्ञान को समझते हैं कि कैसे प्राण बढ़ता है, मन हल्का होता है और कैसे यह अदृश्य ऊर्जा आपका जीवन पूरी तरह बदल देती है।
प्राण वह जीवनदायिनी शक्ति है, जो हमें जीवंत, ऊर्जावान और खुश रखती है। यह हमारे शरीर के अंदर की बैटरी है। मनुष्य 7 से 16 इकाई प्राण धारण कर सकता है।
जब आपकी भीतरी ऊर्जा कम होने लगती है, तब मन में तरह-तरह की बातें आने लगती हैं, शिकायतें बढ़ जाती हैं, आलस और टालमटोल शुरू हो जाता है और उदासी और निराशा घेरने लगती है। यही धीरे-धीरे डिप्रेशन का कारण बनता है।
आपके शरीर के अंदर सूक्ष्म ऊर्जा मौजूद होती है, जब प्रशंसा मिलती है, तब ऊर्जा शरीर में फैलती है। अपमान या तनाव मिलता है, तब यह सिकुड़ती है। जब यह ऊर्जा शरीर लगातार सिकुड़ता रहता है, तब व्यक्ति अंदर से टूटने लगता है और जीवन सचमुच बोझ जैसा लगने लगता है।
डिप्रेशन से बाहर निकलने का पहला और सबसे जरूरी उपाय अपने प्राण को बढ़ाना है। प्राण बढ़ते ही मन, ऊर्जा और जीवन के प्रति सोच अपने-आप सकारात्मक होने लगती है। आइए प्राण बढ़ाने वाले 4 जादुई उपायों के बारे में जानते हैं।
ये शरीर से तनाव को बाहर निकालते हैं, जिससे ऊर्जा का प्रवाह तुरंत बढ़ता है।
हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन प्राण का स्तर तुरंत बढ़ाता है। बासी या भारी भोजन ऊर्जा को कम करता है।
गुरुदेव द्वारा सिखाई गई यह गहरी, लयबद्ध सांसों की तकनीक मन को शांत करती है, शरीर को हल्का करती है और तनाव को दूर करती है।
मेडिटेशन मन को स्थिर, साफ और संतुलित बनाता है। यह ऊर्जा को सही दिशा देता है।
यह भी पढ़ें- रोजाना 10 मिनट करें ये प्राणायाम, तनाव और डिप्रेशन होगा कम
जब आप मेडिटेशन करते हैं, तब शरीर और मन पर चमत्कारिक प्रभाव होते हैं।
डिप्रेशन मन की गलती नहीं, यह सिर्फ एनर्जी की कमी है। जब आप सांस और मेडिटेशन से अपने प्राण को बढ़ाती हैं, तब जीवन फिर से रोशन हो जाता है। सुदर्शन क्रिया, मेडिटेशन और जप जैसी आसान उपाय आपके दिन को हल्का, शांत और खुशनुमा बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- कपालभाति प्राणायाम रोज करने से दूर रहते हैं ये 9 रोग, जानें फायदे और करने का तरीका
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें