रोजाना 10 मिनट करें ये प्राणायाम, तनाव और डिप्रेशन होगा कम

- तनाव आज के वक्त में न चाहते हुए भी हम सभी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। हम सभी किसी न किसी बात को लेकर स्ट्रेस में हैं। पर्सनल लाइफ हो या वर्क लाइफ, हजारों चीजों का तनाव हमें रोजमर्रा की जिंदगी में परेशान करता है। अगर आप लंबे वक्त से तनाव में हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्ट्रेस आपकी मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ और सेक्शुअल हेल्थ पर भी असर डालता है। क्रॉनिक स्ट्रेस और डिप्रेशन को मजाक में लेना या इग्नोर करना बिल्कुल सही नहीं है। बेशक अगर आप तनाव में हैं, तो इसके पीछे कोई न कोई कारण होगा। आपको इस पर ध्यान देना चाहिए और अगर यह आपकी रोजमर्रा की लाइफ पर असर कर रहा है, तो इस बारे में किसी से बात जरूर करें। स्ट्रेस को कम करने के लिए सही डाइट के साथ रूटीन में योग और प्राणायाम को शामिल करना भी जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए ये 2 प्राणायाम, तनाव और डिप्रेशन कम करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
![anulom vilom for stress and depression]()
- अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले एक शांत जगह पर बैठ जाएं।
- इसे पद्मासन या सुखासन में बैठकर किया जा सकता है।
- बुजुर्ग लोग या जिन्हें जमीन पर बैठने में दिक्कत हो, वो इसे बिस्तर पर बैठकर भी कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने सीधे हाथ के अंगूठे से सीधे नथुने को बंद करें।
- अब बाई तफ के नथुने से सांस को अंदर की तरफ खींचे।
- इसके बाद बाएं नथुने पर उंगली रखकर इसे बंद करें।
- अब आप दाहिने नथुने से अंगूठा हटाकर सांस छोड़ें।
- इसके बाद दाएं नथुने से ही सांस को अंदर की ओर भरें।
- यह याद रखें कि आप जिस नथुने से सांस छोड़ें, उस से ही दोबारा सांस अंदर लें।
- इसी तरह इन स्टेप्स को दोहराएं।
- इसे रोजाना 10 मिनट करें।
- इससे तनाव दूर होता है, मन शांत होता है और नींद अच्छी आती है।
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस और एंग्जायटी से हैं परेशान? डाइट में करें कुछ खास बदलाव
बॉक्स ब्रीदिंग

- किसी साफ और हवादार जगह पर बैठ जाएं।
- आंखों को बंद करें और 1-2-3-4 की गिनती करते हुए नाक से धीरे-धीरे सांस लें।
- इसे करते हुए आपको फेफड़ों में हवा के प्रेशर को महसूस करना है।
- इसके बाद मुंह या नाक बंद किए बिना इसी तरह 4 गिनकर सांस को रोंके।
- अब चार सेकेंड के लिए सांस धीरे-धीरे छोड़ें।
- ये सब आपको 4 के काउंट पर करना है।
- एक साइकिल के बाद इसे दोबारा दोहराने से पहले 4 सेकेंड का गैप लें।
- इन स्टेप्स को भी आपको 4 मिनट कर करना है।
- इसे करने से तनाव कम होता है और मन शांत होता है।
यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन
रोजाना 10 मिनट ये 2 प्राणयाम करने से तनाव और डिप्रेशन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
