जब भी डायबिटीज का नाम सुनते हैं, तो कई लोगों को लगता है कि शायद मीठे का अधिक सेवन इसका मुख्य कारण होगा। न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने अपनी इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया कि डायबिटीज मीठा या अधिक चीनी खाने से नहीं होती है, यह एक लाइफस्टाइल संबंधी बीमारी है। जब भी हम एक स्वस्थ लाइफस्टाइल का पालन नहीं करते हैं, तो डायबिटीज के शिकार जल्दी होने लगते हैं। लेकिन डायबिटीज से बचने और उसे कंट्रोल करने के लिए आपको एक बेहतर लाइफस्टाइल (जीवन शैली) की जरूरत है। चलिए बताते हैं न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल के मुताबिक हमें क्या-क्या बदलाव लाने चाहिए।
लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं
डायबिटीज से बचने और उसे कंट्रोल करने के लिए सबसे पहला स्टेप है कि आप अपनी जीवन शैली में बदलाव लाएं। जरूरी नहीं कि आपको हमेशा उबला हुआ खाना खाना है, आपको डायबिटीज से बचने के लिए सही समय पर खाना खाना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि हम सुबह देर से उठते हैं और रात को जल्दी सोते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल बताती हैं कि आपको सही समय पर खाना, जल्दी सोना और एक्सरसाइज करनी चाहिए।
सही आहार का करें सेवन
मुनमुन गनेरीवाल का कहना है कि जब हम भूख के अनुसार खाना खाते हैं, तो हमारा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। मुनमुन ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कार्बोहाइड्रेट बेहद जरूरी है, लेकिन उन्हें प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड ऑयल से बने खाने से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा बिस्कुट, कुकीज और मफिन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक है। जब भी आप कार्बोहाइड्रेट भोजन में शामिल करते हैं, तो शुगर लेवल कम होता है और पाचन तंत्र बेहतर होता है।
इसे जरूर पढ़ें: World Cancer Day 2021: कैंसर के खतरे को कम करती हैं खाने की ये 5 आदतें, जरूर अपनाएं
एक्सरसाइज जरूर करें
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने यह सलाह दी है कि सप्ताह में 150 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकेंगे और अगर आप इसके मरीज नहीं हैं, तो हमेशा बचे रहेंगे। एक्सरसाइज करने के अलावा मुनमुन गनेरीवाल ने बताया कि आपको प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए, जिसमें खिचड़ी कढ़ी, दाल-चावल, अंडा और रोटी शामिल हैं। एक्सरसाइज करने के बाद कार्बोहाइड्रेट के लिए आप नट्स और घी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training)
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी एक्सरसाइज का ही हिस्सा है और मुनमुन बताती हैं कि इसे अपने रुटीन में शामिल करना बेहद जरूरी है। मुनमुन का कहना है कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शरीर में ग्लूकोस की मात्रा को बढ़ाती है और आपको हेल्दी रखने में मदद करती है। अगर आप अपने दिनचर्या में इस ट्रेनिंग को शामिल करते हैं, तो डायबिटीज को जल्द से जल्द कंट्रोल कर सकते हैं।
पूरी नींद लेना है जरूरी
अधूरी नींद या सही समय पर न सोना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी नींद पर अधिक ध्यान देना चाहिए और समय पर सोना चाहिए। मुनमुन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आप ध्यान दें कि आपको सही नींद और आराम मिले। मुनमुन ने बताया कि जब भी आप सोते हैं, तो अपने समय का ध्यान रखें और सुबह जल्दी उठकर, बॉडी को वॉर्म-अप करें।(नींद की गोली से भी ज्यादा असरदार है यह 1 घरेलू नुस्खा, 5 मिनट में लाता है गहरी नींद)
डायबिटीज से बचने के लिए आप इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो कर सकते हैं। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों