herzindagi
Menstrual period dos and donts

पीरियड में क्या करें, क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

पीरियड में काफी असहजता महसूस होती है। आइए इसे आसान बनाने के लिए जानते हैं कि पीरियड में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Editorial
Updated:- 2024-09-06, 15:11 IST

पीरियड्स एक ऐसा फेज है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है, इस दौरान दर्द, हेवी ब्लीडिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कमजोरी, असहजता महसूस होती रहती है। हालांकि की पीरियड्स को थोड़ा कम मुश्किल भरा बनाया जा सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी होता है की पीरियड्स में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आइए हेल्थ एक्सपर्ट काम्या से जानते हैं इस बारे में विस्तार से

पीरियड में क्या करें, क्या नहीं? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

  • बहुत सारी महिलाओं को लगता है कि पीरियड्स के दौरान किसी तरह का वर्कआउट नहीं करना चाहिए। जबकि यह है सही नहीं है। आपको पीरियड्स के दौरान जेंटल योग और एक्सरसाइज करना चाहिए। यह पेट के क्षेत्र को खींचती ह।  प्रजनन अंगों को उत्तेजित करते हैं और हार्मोन संतुलन को बढ़ावा देते हैं।  इसके अलावा योग पेल्विक एरिया में रक्त प्रवाह को सुधारते हैं, मासिक धर्म में दर्द को काम करते हैं, तनाव को घटाते हैं।
  • प्लास्टिक टेक्सचर वाले पैड्स को पहनने से बचना चाहिए। ये रैशेज, लालिमा और जलन का कारण बनते हैं। वजाइना क्षेत्र में हवा के प्रवाह को रोकते हैं, जिससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर हाइजीन और आराम के लिए नेचुरल सामग्रियों वाले कॉटन पैड्स का चयन करें। 

dos donts of periods

  • इस दौरान तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे चिप्स, बर्गर और फ्राइज का सेवन करने से बचना चाहिए। इनमें ट्रांस फैट होते हैं जो एस्ट्रोजन स्तर को बढ़ाते हैं और पीएमएस के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। इसकी जगह पर आप फल, सब्जियां साबुत अनाज, चॉकलेट का सेवन कर सकती हैं। 

यह भी पढे़ं-समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स, रोज पिएं नानी मां की बताई यह खास चाय

  • अगर आप चाय पीती हैं तो पीरियड्स के दौरान इसे बंद कर दें, कैफीन पीएमएस के लक्षणों को बढ़ा सकता है।  एस्ट्रोजन स्तर को बढ़ा सकता है।  चिंता तनाव और मूड स्विंग्स का कारण बन सकता है। इसकी जगह पर आप हर्बल टी जैसे जिंजर टी या फिर  सौंफ-जीरा वाली चाय भी पी सकती हैं।
  • बहुत सारी महिलाएं एक ही पैड और  टैम्पोन को देर तक लगाकर रखती हैं, लेकिन ध्यान रहें कि आपका पैड गंदा हो या ना हो, डिस्चार्ज कम ही क्यों न हो आप हर 3 घंटे पर पैड जरूर बदलें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढे़ं-कपल लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, कंसीव करना होगा आसान

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।