मार्केट में कई तरह के स्मार्ट टीवी आ चुके हैं, जिनके फीचर्स के बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इसकी वजह से लोग बड़ी तादाद में स्मार्ट टीवी खरीदते हैं। इन स्मार्ट टीवी को आप मोबाइल की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी मदद से आप यूट्यूब और पसंदीदा ओटीटी शो का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही, बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी की बड़ी मांग है, जितनी बड़ी स्मार्ट टीवी की स्क्रीन होती है, उतनी ही बेहतर इसकी पिक्चर क्वालिटी हो सकती है। अगर आप पुराने टीवी बदलने की सोच रहे हैं या फिर पहली बार टीवी खरीदने के लिए जा रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किन-किन चीजों पर आपको टीवी खरीदते समय ध्यान देना चाहिए।
रेजोल्यूशन को करें चेक
स्मार्ट टीवी खरीदते समय रेजोल्यूशन की जानकारी लेना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि रेजोल्यूशन आपको स्क्रीन की क्वालिटी बताता है। इस समय स्मार्ट टीवी में 4K या Full HD आता है। अगर आपका बजट कम तो आप Full HD ले सकते हैं। अगर आपको बजट की कोई परवाह नहीं है तो 4K रेजोल्यूशन वाला स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। पहले जानते हैं कि 4K या Full HD क्या होता है। 4K में 4096/2160 पिक्सल्स होते हैं और Full HD में 1920/1080 पिक्सल्स होते हैं। पिक्सल क्वालिटी जितनी ज्यादा होगी, टीवी में वीडियो भी उतना ही शार्प दिखाई देगा और कलर भी बेहतर विजिबल होंगे।
स्मार्ट टीवी का साइज
स्मार्ट टीवी के साइज को लेकर खरीदते समय बहुत कन्फ्यूजन होता है, क्योंकि स्मार्ट टीवी खरीदते समय सबसे पहले यह देखना होता है कि टीवी घर में कहां पर लगाना है। वहीं, मार्केट में तीन साइज के स्मार्ट टीवी ज्यादा खरीदे जाते हैं। छोटा साइज 24-32 इंच वाले स्मार्ट टीवी होते हैं, इस साइज के टीवी को कंप्यूटर मॉनिटर के लिए इस्तेमाल जाता है। साथ ही, इसे आप छोटे ड्राइंग रूम में लगा सकते हैं। इस साइज में 4K क्वालिटी स्मार्ट टीवी भी आते हैं। मीडियम साइज 40-43 इंच वाले टीवी होते हैं, यह साइज छोटे वाले स्मार्ट टीवी से बड़ा होता है। अगर आपके ड्राइंग रूम में ज्यादा स्पेस है तो आप इस स्मार्ट टीवी का चयन कर सकते हैं। इनफिनिटी स्मार्ट टीवी, यह टीवी साइज में काफी बड़े होते हैं। इस साइज के टीवी काफी ज्यादा स्पेस लेता है। हमेशा स्मार्ट टीवी खरीदने जाने से पहले अपनी दीवार का नाप ले लें। (ऐसे लें आईफोन का बैकअप)
इसे भी पढ़ें- 5जी मोबाइल खरीदने से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान
आंखों को ध्यान में रखकर खरीदें टीवी
अगर आप टीवी खरीदने जा रहे हैं तो ऐसे स्मार्ट टीवी का चयन करें, जिसके स्क्रीन से आपके आंखो में कोई परेशानी नहीं हो। क्योंकि कई ऐसे स्मार्ट टीवी मार्केट में मौजूद हैं, जिन्हें ज्यादा देर तक देखने से आंखों में दर्द होने लगता है। टीवी स्क्रीन कई प्रकार की होते हैं-जैसे LED,LCD और OLED स्क्रीन हैं। LED,LCD स्क्रीन में ज्यादा ब्राइटनेस होती है, जिससे आंखें खराब होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही, OLED स्क्रीन में कॉन्ट्रास्ट अच्छा होता है। (ऐसे लैपटॉप को हैकर्स से बचाएं)
इसे भी पढ़ें- अपने पुराने मोबाइल को बेचने से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान
ऐप्स पर ध्यान दें
स्मार्ट टीवी के साथ आपको ऐप का फीचर्स मिलेगा। इसलिए जानकारी लेते समय इन बातों पर जरूर ध्यान दें कि पहले से टीवी में कितने ऐप प्रीलोडेड हैं। साथ ही, ऐप स्टोर से कितने ऐप इनस्टॉल कर सकते हैं और कितने ऐप फ्री मिल रहे हैं।
हमें उम्मीद है कि ये जानकारी आपको दिलचस्प लगी होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज़रूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।