
हिंदू धर्म में छोटे बच्चों को मुंडन करवाना जरूरी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मुंडन कराने से बच्चे को पिछले जन्मों के पापों और दोषों से मुक्ति मिलती है। मुंडन को चूड़ाकरण संस्कार भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब बच्चा जन्म लेता है, तो उसके सिर के बालों को जन्म के प्रभावों का प्रतीक समझा जाता है। मुंडन करवाने से इसे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी वजह से बच्चों का मुंडन करवाना बहुत जरूरी माना जाता है। बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता यहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे का मुंडन शुभ मुहूर्त में हो, जिससे उसका जीवन समृद्धि और सफलता से भरा रहे। पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, 2025 में मुंडन संस्कार के लिए कुछ विशेष तारीखें शुभ मानी जाती हैं। हालांकि, बच्चे की जन्म कुंडली और नक्षत्र के आधार पर व्यक्तिगत शुभ मुहूर्त निकालना सबसे उत्तम होता है, लेकिन ये सामान्य शुभ तिथियां भी ग्रहों की किसी भी परेशानी से बचने में मदद करती हैं और मुंडन संस्कार को अधिक फलदायी बनाती हैं। आइए यहां जानें नवंबर और दिसंबर की मुंडन तिथियों के बारे में।

आमतौर पर नवजात शिशु का मुंडन संस्कार 1 से 3 वर्ष की आयु में करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो मुंडन विषम संख्या के वर्षों में करना ज्यादा फलदायी माना जाता है। यदि आप किसी वजह से 3 साल की उम्र तक बच्चे का मुंडन न कर पाएं तो यह अनुष्ठान 5 या 7 वर्ष की उम्र में भी किया जा सकता है।
आप मुंडन बच्चे की किसी भी उम्र में क्यों न करें लेकिन आपको हमेशा शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि गलत समय पर किया गया मुंडन फलदायी नहीं होता है। यदि शुभ दिनों की बात करें तो आपको मंगलवार, शनिवार और अमावस्या तिथि के दिन मुंडन करने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Shadi Vivah Shubh Muhurat 2025: साल 2025 में शादी के लिए सबसे अच्छे दिन कौन से हैं? शुभ मुहूर्त के बारे में यहां लें पूरी जानकारी
साल 2025 में मुंडन संस्कार के लिए कई शुभ तिथियां हैं, जिन्हें ज्योतिषीय गणनाओं और पंचांग के आधार पर तय किया गया है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में इस अनुष्ठान को संपन्न करने से इसका पूर्ण फल मिलता है।
यदि आप भी इस साल अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने की योजना बना रहे हैं, तो सही तिथि और समय का चयन करना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए आपको बताते हैं साल 2025 में सितंबर से लेकर दिसंबर तक किन तिथियों में मुंडन करना शुभ हो सकता है-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जहां अगस्त से अक्टूबर तक मुंडन का कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है वैसे ही नवंबर और दिसंबर 2025 के बीच मुंडन संस्कार के लिए कोई विशेष शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। इस दौरान पंचांग और नक्षत्रों की स्थिति मुंडन के लिए अनुकूल नहीं है जिसके कारण इस अवधि में मुंडन संस्कार से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ लोग शारदीय नवरात्रि के दौरान भी मुंडन संस्कार का आयोजन करते हैं, क्योंकि इसे पवित्र और शुभ समय माना जाता है। यदि आप सितंबर से दिसंबर के बीच मुंडन कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप ज्योतिषी की सलाह लें। बच्चे की कुंडली, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति के आधार पर व्यक्तिगत मुहूर्त का निर्धारण भी किया जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर में मुंडन का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसलिए, अगर आप बच्चों के मुंडन के लिए शुभ मुहूर्त जानना चाहती हैं, तो आपको एक महीना और रुकना चाहिए। सितंबर में आपको शुभ मुहूर्त मिल जाएगा। अक्टूबर में बिना मुहूर्त के मुंडन करवाना बच्चों के लिए अच्छा नहीं होगा।

साल 2025 में मई से अगस्त तक मुंडन की कई शुभ तिथियां और मुहूर्त हैं जिनका अनुमान पंचांग और ज्योतिष गणना आधार पर लगाया गया है।
यदि आप इस अवधि के दौरान मुंडन की योजना बना रहे हैं तो इन तिथियों का ध्यान रखना जरूरी है। मई के महीने में 14, 15, 19, 28, 29 और 30 मई ऐसी तिथियां हैं जिनमें मुंडन करना शुभ है, ऐसे ही जून और जुलाई की भी कुछ शुभ तिथियां हैं। आइए जानें उनके बारे में-
| मुंडन की तिथि | मुंडन का शुभ मुहूर्त |
| 6 जून , शुक्रवार | प्रातः 06:34 बजे से 07 जून प्रातः 04:50 बजे तक |
| 11 जून , बुधवार | प्रातः 05:22 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक |
| 16 जून , सोमवार | प्रातः 05:22 बजे से दोपहर 03:34 बजे तक |
| 26 जून , गुरुवार | प्रातः 01:27 बजे से 27 जून प्रातः 05:24 बजे तक |
| 27 जून , शुक्रवार | प्रातः 05:25 बजे से 28 जून प्रातः 05:25 बजे तक |
| 2 जुलाई , बुधवार | प्रातः 11:07 बजे से प्रातः 11:59 बजे तक |
| 4 जुलाई, शुक्रवार | शाम 04:33 बजे से 05 जुलाई प्रातः 05:27 बजे तक |
| मुंडन की तिथि | मुंडन का शुभ मुहूर्त |
| 14 मई, बुधवार | प्रातः 11:47 से 15 मई, प्रातः 05:31 बजे तक |
| 15 मई , गुरुवार | प्रातः 05:31 से दोपहर 02:08 तक |
| 19 मई , सोमवार | प्रातः 06:14 से 20 मई प्रातः 05:28 बजे तक |
| 28 मई , बुधवार | प्रातः 05:24 बजे से 29 मई दोपहर 12:30 बजे तक |
| 29 मई , गुरुवार | रात्रि 10:38 बजे से 11:18 बजे तक |
| 30 मई , शुक्रवार | रात्रि 09:23 बजे से 31 मई प्रातः 05:45 बजे तक |

साल 2025 में जनवरी से अप्रैल के बीच मुंडन संस्कार के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं, जो पंचांग, नक्षत्र और योग के आधार पर तय किए गए हैं।
मुंडन संस्कार हिंदू धर्म में एक पवित्र अनुष्ठान है, जिसे शुभ मुहूर्त में करने से बच्चे को शुभता, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जनवरी में जहां मुंडन के लिए 30 और 31 जनवरी को शुभ माना गया है, वहीं फरवरी 2025 में, 4, 7, 10, 17 और 26 तारीखें मुंडन संस्कार के लिए शुभ हैं। ऐसे ही मार्च और अप्रैल में भी मुंडन के कुछ शुभ मुहूर्त हैं जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
| मुंडन की तिथि | मुंडन का शुभ मुहूर्त |
| 30 जनवरी, गुरुवार | शाम 04:13 बजे से 31 जनवरी प्रातः 07:10 बजे तक |
| 31 जनवरी, शुक्रवार | प्रातः 07:10 बजे से 01 फरवरी प्रातः 04:15 बजे तक |
| 4 फरवरी, मंगलवार | प्रातः 04:37 बजे से प्रातः 06:38 बजे तक |
| 7 फरवरी, शुक्रवार | शाम 06:41 बजे से 08 फरवरी, प्रातः 07:06 बजे तक |
| 10 फरवरी, सोमवार | प्रातः 07:03 बजे से शाम 07:00 बजे तक |
| 17 फरवरी, सोमवार | प्रातः 06:58 बजे से 18 फरवरी प्रातः 04:56 बजे तक |
| 26 फरवरी, बुधवार | प्रातः 06:49 बजे से प्रातः 11:11 बजे तक |
| 3 मार्च, सोमवार | प्रातः 06:04 बजे से 04 मार्च प्रातः 04:30 बजे तक |
| 17 मार्च, सोमवार | प्रातः 06:29 बजे से शाम 07:36 बजे तक |
| 21 मार्च, शुक्रवार | प्रातः 06:24 बजे से 22 मार्च, प्रातः 01:46 बजे तक |
| 27 मार्च, गुरुवार | प्रातः 06:17 बजे से रात्रि 11:06 बजे तक |
| 31 मार्च, सोमवार | प्रातः 06:13 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक |
| 14 अप्रैल, सोमवार | प्रातः 08:27 बजे से रात्रि 11:59 बजे तक |
| 17 अप्रैल, गुरुवार | दोपहर 03:26 बजे से 18 अप्रैल, प्रातः 05:54 बजे तक |
| 23 अप्रैल, बुधवार | प्रातः 05:48 बजे से 24 अप्रैल प्रातः 05:48 बजे तक |
| 24 अप्रैल, गुरुवार | प्रातः 05:47 बजे से 10:50 बजे तक |
मुंडन संस्कार एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो शारीरिक और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए किया जाता है। इसलिए इसे सही समय पर और विधि-विधान से करना आवश्यक है। आप भी यहां बताए गए शुभ मुहूर्त के अनुसार अपने बच्चों के मुंडन की योजना बना सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।