Ganesh Chaturthi 2025 Vrat Niyam: गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, शुभ की जगह मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

Ganesh Chaturthi Puja Rules: कल यानी 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भक्त प्रेम और भक्ति भाव से बप्पा को घर लाते हैं, उनकी पूजा करते हैं, मुरादे मांगते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए प्रार्थना करते हैं। गणेश उत्सव के 10 दिनों में बप्पा की पूजा का खास महत्व है। खासकर, अगर गणेश चतुर्थी के दिन आप पूरे विधि-विधान से बप्पा की पूजा करेंगी, तो आपको शुभ फल मिल सकते हैं। लेकिन, गणेश जी की पूजा करते वक्त आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बप्पा की कृपा आप पर बनी रहे। यूं तो बप्पा बहुत कृपालु हैं लेकिन आपकी कुछ गलतियां बप्पा को नाराज कर सकती है। ऐसे में भक्त को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, गणेश चतुर्थी के दिन क्या करना है क्या नहीं, इसके बारे में आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
गणेश चतुर्थी पर क्या करें?

- गणेश चतुर्थी के दिन सुबह उठकर अनुष्ठान करें।
- गणेश जी के भोग के लिए मोदक के प्रसाद का भोग लगाएं।
- गणपति की पूजा में दूर्वा घास को जरूर चढ़ाएं।
- आप कोशिश करें कि गरीबों को दान जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर इन विशेज के साथ दें अपनों को शुभकामनाएं
- अगर आप व्रत कर रहे हैं, तो सात्विक खाना खाएं।
- यदि आप गणेश चतुर्थीपर व्रत रख रहे हैं, तो फल, मेवे, साबूदाना और दूध का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
- हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब सारा पानी या जूस पिएं। आप चाहें तो छाछ या नारियल पानी भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025 Ke Upay: गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा के साथ घर ले आएं ये चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
गणेश चतुर्थी पर क्या न करें?

- व्रत के दौरान किसी भी अशुद्ध चीजों का सेवन न करें। इससे आपका व्रत खंडित हो जाएगा।
- इस पावन दिनों में किसी के बारे में बुरा या गलत न बोलें।
- मंदिर या घर की स्वच्छता बनाए रखें। पूजा-पाठ के दौरान शुद्ध कपड़े पहनें।
- बड़े, बुजुर्ग, बच्चे, अनाथ और गरीबों का अपमान करने से बचे। इससे बप्पा नाराज सकते हैं और आपको शुभ की जगह अशुभ परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
गणेश चतुर्थी से जुड़े अन्य लेख
| Ganesh Chaturthi Date | Ganesh Chaturthi Wishes | Ganpati Mahotsav Date 2025 | Modak Recipe | Ganesh Ji Sthapana Vidhi Mantra |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
- गणेश चतुर्थी पर गणपति की पूजा कैसे करें?
- एक चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति का मुख पूर्व दिशा में रखना ज्यादा शुभ माना जाता है। अब बप्पा को मोदक, फल, फूल, अक्षत और दूर्वा चढ़ाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।