हरयाली सबको पसंद होती है इसलिए लोग अपने घरों में, बालकॉनी में, छत और गार्डन में पेड़-पौधें लगा कर रखते हैं। यह उन्हें सुकून देता है। पर ज्यादातर पौधे दिन में खिले-खिले रहते हैं और और रात को बंद हो जाते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो रात को बहुत ही ज्यादा खुशबू देते हैं। ऐसे पौधे दिन के साथ रात में भी महकते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।
प्लुमेरिया
यह सफेद रंग का बहुत ही सुंदर फूल है जो आपको कई लोगों के घर पर भी मिल जाएगा। इस पौधे के फूल रात को ज्यादा महकते हैं। इनकी देखभाल के लिए ज्यादा धूप नहीं चाहिए होती है। यह छाया में भी जी लेते हैं और इन्हें ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती है।
इस फूल की आपको कई प्रजाति मिल जाएंगी और अलग अलग रंग के भी मिलेंगे। अगर आप इन्हें अपने घर के बाहर लगती हैं तो यह घर को भी सुंदर बनाते हैं। इस फूल का वानस्पतिक(इन पत्तों से भी उगा सकते हैं पौधे) नाम फ्रांगीपानी और पुआ मेलिया है।
इसे जरूर पढ़ें- गार्डन में हो गए हैं जंगली कीड़े मकोड़े तो इन तरीकों से हमेशा के लिए हटाएं
जैस्मिन
जैस्मिन यानी चमेली का फूल। इस फूल के बारे में तो हर कोई जानता है। यह फूलों की सुगंधित प्रजातियों में से एक है। इसकी कई प्रजातियां होती है जिनकी कोई गंध भी नहीं होती है। चमेली के फूल आपको सफेद, पीले और गुलाबी रंग के मिल जाएंगे। चमेली के वानस्पतिक नाम जैस्मीनम और फ्लोरिडम है। इसकी देखभाल के लिए नियमित धूप और पानी की आवश्यकता होती है।
Recommended Video
एंगल्स ट्रम्पेट
इसे धतूरे के नाम से भी जाना जाता है और इसका वानस्पतिक नाम ब्रुगमनसिया(Brugmansia) है। इसके इस फूल की महक रात को तेज हो जाती है। इस फूल के अलग अलग रंग भी होते हैं। वह फूल जो रात को भी अच्छी सुगंध देते हैं वह रात की हवा को और भी ज्यादा खुशनुमा कर देते हैं।(इन पौधों से सजाएं अपना गार्डन)
इसे जरूर पढ़ें- कुछ इस तरह आप भी करें एक बेहतरीन रॉक गार्डन का निर्माण
हम इसी तरह मजेदार और जानकारी बढ़ाने वाले लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik, shutterstock, wikipedia
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।