Flowering Plants: सालभर फूलों से महकने वाले इन पौधों से सजाएं अपना गार्डन

Flowering Plants: घर और गार्डन में पौधे लगाना हम सभी को बहुत अच्छा लगता है। पौधों पर लगने वाले फूल ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि वातावरण को भी मनमोहक बनाते हैं। हालांकि पौधों पर फूल मौसम के हिसाब से आते हैं इसलिए बहुत बार गार्डन से फूल गायब भी हो जाते हैं।
यही कारण है कि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे पौधों से जुड़ी जानकारी जिनपर सालभर फूल रहते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से।
गुड़हल (Hibiscus)

गुड़हल के पौधों पर लगने वाले फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। यही कारण है कि बहुत से लोग इन पौधों को अपने गार्डन में जरूर लगाते हैं। बता दें कि इस पौधे पर साल के 12 महीने फूल रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने गार्डन को कई रंग के फूलों से सजाना चाहते हैं इस पौधे को जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ेंः Flower Gardening Tips: गार्डन की परेशानियों को चुटकी में दूर करता है यह 1 उपाय
बोगनविलिया (Bougainvillaea)

बोगनविलिया का पौधा आपको हर पार्क और सड़क के किनारों पर लगा नजर आ जाएगा। भारत में हर मौसम के दौरान आप इस पौधे को आसानी से उगाया जा सकता है। खास बात यह है कि एक समय के बाद यह पौधा बहुत ज्यादा फैल जाता है। पौधा जितना ज्यादा फैलता है, फूल भी उतने ज्यादा उगते हैं। इस पौधे की ढेर सारी प्रजातियां होती हैं।
गुलाब (Rose)
फूलों की बात हो और गुलाब को नजरअंदाज कर दिया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। यह फूल ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि एक औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। पीले, गुलाबी, लाल आदि रंग के फूलों से अपने गार्डन को महकाने के लिए आप इन पौधों को भी लगा सकते हैं।
इक्सोरा (Ixora)
इक्सोरा पौधे को कुछ लोग इंडियन जैस्मीन के नाम से भी जानते हैं। इस पौधे पर सालभर लाल और सफेद रंग के फूल खिलते हैं। खूबसूरती के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी के लिए इस पौधे को बहुत अच्छा माना जाता है। घर के अंदर या बाहर साल के 12 महीने फूल खिलाने के लिए आप इस पौधे को लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः इंडोर प्लांट्स के लिए इन खादों का करें इस्तेमाल, फूलों से भरा रहेगा पौधा
पेरीविंकल (Periwinkle)

खूबसूरत फूल और सेहत के लिए लाभदायक माने जाने वाले पेरीविंकल के पौधे पर भी सालभर पौधे खिलते हैं। इस पौधे के बीज आपको किसी भी नर्सरी से आसानी से मिल जाएंगे।
तो ये थी सालभर फूलों से भरे रहने वाले पौधों से जुड़ी जानकारी। गार्डनिंग से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए आप इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi, Amazon, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।