बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए

आजकल सभी लोग प्लांटिंग करने का शौक रखते हैं क्योंकि पौधों से भरे बगीचे गर्मियों की शामों में बैठने के लिए एक बेहतरीन जगह है। लेकिन प्लांट्स लगाना उतना भी आसान नहीं है जितना हम सोच लेते हैं क्योंकि नए पौधों को लगाने के लिए काफी पैसे खर्च होते हैं, बीज या नए प्लांट्स को खरीदना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो पत्तों की सहायता से भी घर में पौधे आसानी से लगा सकते हैं। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में, जिन्हें आप बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकती हैं।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट इजी टू ग्रो प्लांट है, जो आसानी से लग जाता है। इसे आप कम रोशनी वाली जगह पर भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए आपको बीज या फिर नया पौधा खरीदने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको स्नेक प्लांट के एक पत्ते को तोड़ना है और उसके पीछे वाले हिस्से को एक साइज में कट कर देना है। अब इस पत्ती को उसके साइज के अनुसार तीन या फिर चार हिस्सों में कट किया जा सकता है। वहीं, कोशिश करें कि पत्ती को कम से कम तीन इंच कट करें, ताकि इसे गमले में शिफ्ट करते वक्त आसानी हो।
एलोवेरा प्लांट
एलोवेरा एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसे महिलाएं हर घर में लगाना पसंद करती हैं। बहुत-सी महिलाएं एलोवेरा से सब्जी बनाती हैं तो कुछ इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं। इतना ही नहीं, यह आपके घर के लुक को भी बेहद खूबसूरत बनाता है। आप इसे अपने घर के अंदर या बाहर कहीं भी रख सकती हैं। अगर आप एलोवेरा प्लांट को लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको अब बीज खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसे आप एलोवेरा के पत्तों से भी आसानी से उगा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब
मनी प्लांट
स्नेक और एलोवेरा प्लांट्स के अलावा आप अपनी बालकनी में केवल पत्तों की सहायता से मनी प्लांट भी उगा सकती हैं। वैसे तो मनी प्लांट घर में किसी भी जगह रखा जा सकता है। यह अन्य पौधों के मुकाबले फायदेमंद भी है। पर्याप्त रोशनी से मनी प्लांट अधिक विकसित होता है। इसके अलावा, यह एक वास्तु पौधा भी है, जो घर में भाग्य लाने और खूबसूरती के लिए भी घर में लगाया जाता है।
रबर प्लांट
रबर प्लांट एक सुंदर और सदाबहार पौधा है, जो अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। इसे घरों में सजावट के तौर पर लगाया जाता है। इसकी पत्तियां बेहद खूबसूरत होती हैं। इसलिए लोग रबर प्लांट को घर में लगाना बेहद पसंद करते हैं। घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ यह अंदर की हवा को भी साफ करने में भी मदद करता है। रबर प्लांट को लगाने के लिए आपको बीज खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसे आप पत्तों की सहायता से भी आसानी से लगा सकते हैं।
पौधों को लगाने के लिए सामग्री
- पौधों की कटिंग
- गमला
- मिट्टी
- खाद
- पानी
पौधों को लगाने की विधि
- पौधों को पत्तों की सहायता से लगाने के लिए आप सबसे पहले मध्यम या बड़ा आकार का अपनी इच्छानुसार गमला लें।
- अब आप 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) लें और दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे गमले में भर दें।
- पॉटिंग मिक्स हो जाने के बाद कटिंग लें और कटिंग को गमले में लगा दें।
- कटिंग को लगाने के बाद अब बारी आती है गमले में पानी डालने की। तो अब आप उचित मात्रा में गमले में अच्छी तरह से पानी डाल दें। बस अब आपका गमला पूरी तरह से तैयार है।
इसे ज़रूर पढ़ें- Tips: घर के अंदर उगाएं ये 5 पौधे, सजावट में लग जाएंगे चार चांद
इन पौधों को आप आसानी से बिना बीज के भी उगा सकते हैं। लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।