एक अच्छा परफ्यूम खरीदते वक्त आप उसकी खुशबू के साथ-साथ उसकी कीमत को भी चेक करती होंगी। आपको बता दें कि मार्केट में ऐसे कई परफ्यूम हैं जो बहुत अधिक महंगे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम कौन से हैं और उनकी कीमत क्या है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इन परफ्यूम के बारे में।
1)सुमुख परफ्यूम
यह परफ्यूम दुबई में मिलता है और इसकी कीमत करीब 10 करोड़ की है और इस परफ्यूम की बॉटल पर सबसे अधिक हीरे लगे हुए हैं। इसे नबील परफ्यूम ग्रुप के ग्रुप के चेयरमैन असगर एडम अली ने डिज़ाइन किया है। अगर कोई यह परफ्यूम लगाता है तो उसके कपड़ों से 30 दिन तक परफ्यूम की खुशबू टिकी रहती है। आपको बता दें कि इस परफ्यूम के नाम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
2)क्लाइव क्रिश्चियन
आपको बता दें कि यह परफ्यूम 1.6 लाख रुपये का है। इस परफ्यूम की बॉटल दिखने में बेहद खास है और बहुत सुंदर लगती है।('मून ऑफ बड़ौदा' डायमंड जिसका रहा है मर्लिन मुनरो से खास नाता, अब कहां है ये हीरा?) इस परफ्यूम की क्रिस्टल बॉटल नेक को 24 कैरेट गोल्ड में मढ़वाया जाता है। इस परफ्यूम को साल 2001 में पेश किया गया था।
3)क्लाइव क्रिश्चियन इम्पीरियल मेजेस्टी
क्लाइव क्रिश्चियन को बेस्ट परफ्यूम में से एक माना जाता है। इसे रोजा डोव ने डिजाइन किया था और इसे बक्करैट क्रिस्टल बॉटल में पैक किया जाता है। इसकी कीमत 9.8 लाख रुपये है। इस बॉटल 18 कैरेट के सोने और 5 कैरेट के सफेद हीरे से सजाया गया है।
इसे जरूर पढ़ें- Patiala History: पटियाला के महाराज के इस बेशकीमती हीरों के हार की कहानी है बेहद खास
4)बक्करैट लेस लारमेस
इस परफ्यूम को मशहूर कंपनी बक्करैट कंपनी न बनाया है। इसकी कीमत 5.2 लाख है। आपको बता दें कि इस कंपनी की शुरुआत 1764 में हुई थी।(भारत की Royal Families के खजाने से हैं ये 5 बेशकीमती ज्वेलरी आइटम्स) इसकी पिरामिड शेप की बॉटल को क्रिस्टल से बनाया जाता है। यह दुनिया का तीसरा सबसे महंगा। इसके ढक्कन पर कई सारे अमेथिस्ट क्रिस्टल लगाएं जाते हैं जो इसकी परफ्यूम की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देता है।
5)शनेल ग्रैंड एक्सट्रैक्ट
यह परफ्यूम इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध ब्रांड शनेल का परफ्यूम है और यह परफ्यूम को दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम है। इसकी कीमत 3.8 लाख है। साल 1921 में इस परफ्यूम को शनेल कंपनी ने बनाया था। इस परफ्यूम को ताजे फूलों के पराग से बनाया जाता है। इसे खूबसूरत शीशी में पैक किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- चोकर से लेकर रानी हार तक, ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत necklaces
तो ये थे वो सभी दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।