भारत की Royal Families के खजाने से हैं ये 5 बेशकीमती ज्वेलरी आइटम्स

जब बात राजा और रानी की होती है तो हम भव्य महल, सुंदर पोशाकें और बेशकीमती जेवरों के बारे में एक बार जरूर सोचते हैं। भारत में भी कई रॉयल फैमिलीज हैं। इन शाही परिवारों के पास अपने पूर्वजों की विरासतें और खजाने हैं। अगर हम खजानों की बात करें तो सभी रॉयल फैमिलीज में पहले कीमती ज्वैलरी कलेक्शन होते थे। आज हम आपको उन्हीं कलेक्शन में से कुछ के बारे में बताएंगे।

महाराजा दुलिप सिंह की हीरे की कलगी
आजादी से पहले पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था। तब लाहोर के राजा महारा दुलिप सिंह हुआ करते थे। वह सिख सामराज्य के आखिरी राजा भी थे। उनकी पगड़ी पर हीरे की कलगी लगी रहती थी। इस कलगी में डायमंड्स लगे थे और कलगी के बीचोबीच बड़ा सा असली पन्ना लगा हुआ था।
इसे जरूर पढ़ें: See Pictures: जम्मू-कश्मीर की राजकुमारी मृगांका सिंह की Royal Life तस्वीरों में देखें

पटियाला की महारानी का रूबी चोकर
चोकर का फैशन एवरग्रीन है। यह आपको रॉयल लुक देता है। मगर इसका प्रचलन भी राजा और रानियों से शुरू हुआ था। ऐसे ही एक बेशकीमती चोकर के बारे में आपको बताते हैं। यह चोकर है पटियाला की रानी श्री बखतावर कौर साहिबा का।
इसे जरूर पढ़ें: 21 साल के राजा के साथ ये है जयपुर की पूरी रॉयल फैमिली, जीती है इतनी आलीशान जिंदगी
पटियाला की रानी के पास प्लैटिनम पर असली रूबी का काम वाला चोकर था। इस चोकर पर मोती और हिरों का भी काम था। रानी का यह हार 6 लेयर का था और यह दिखने में काफी हैवी थी। यह हार रानी को पटियाला के राजा भुपेंद्र सिंह ने तोहफे में दिया था। इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये 8 सेलिब्रिटीज का है देश के रॉयल परिवारों से गहरा नाता

कश्मीर की रानी का ताज
कश्मीर की रानी का क्राउन भी रॉयल ज्वेलरी का बहुत ही खूबसूरत नमूना है। 9वीं सदि का यह ताज सोने का बना हुआ है। इस ताज में 4 किनारी बनी हैं। ताज में महिलाएं नृत्य करती नजर आ रही है। यह ताज कशमीर की रानियां पीढ़ीदर पीढ़ी अपने सिर पर सजाती रहती थीं।

बड़ोदा की रानी सीता देवी का हरों का हार
बड़ोदा की रानी सीता देवी बेहद खूबसूरत थीं। उनके पास एक बेहद खूबसूरत हार था। यह हार 128 कैरट डायमंड से बना हुआ था। इसमें (स्टार ऑफ साउथ डायमंड्स) लगे थे। 3 लेयर का यह हार 78.5 कैरट (English Dresden diamond) से भी सजा था।
इसे राजा ने रानी के लिए 20 मिलियन रुपए में खरीदा था। बाद में यह हार मुंबई एक व्यापारी ने खरीदा था और वर्ष 2002 में Cartier कंपनी को बेच भी दिया था।

गुजरात के जामनगर के महाराजा का नेकलेस
गुजरात के जामनगर के महाराजा श्री कुमार रंजीत सिंह जी विभाजी जडेजा का रिगल लुक वाला पन्ना और हिरे जड़ा नेकलेस भी बहुत ही खूबसूरत था।
इस हार में 17 रेक्टेंगल आकार का पन्ना और 277 कैरट के हीरे जड़े थे। राजा इसे अपनी शेरवानी पर जब पहना करते थे। यह हार राजा का पुशतैनी हार था।
Image Credit: All Images From Yandex
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।