गर्मियों में खराब हो रहा है लेमन ग्रास का पौधा, तो ऐसे करें देखभाल

लेमन ग्रास का पौधा सबसे अच्छे और सेहतमंद हाउस प्लांट में से एक है। क्योंकि ये वो पौधा है जिसकी पत्तियों और तेल से दवाएं बनती हैं। लेमन ग्रास का इस्तेमाल खाने और चाय के फ्लेवर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इस पौधे को घर से मच्छर-मक्खी भगाने वाले रिपेलेंट के तौर पर भी देखा जाता है।
लेकिन गर्मियों के मौसम में अगर समय-समय पर देखभाल नहीं किया जाता है तो लेमन ग्रास का पौधा कभी भी मर सकता है। सही से देखभाल नहीं करने से इसकी पत्तियां भी बेजान नज़र आने लगती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके गर्मी के मौसम में लेमन ग्रास को ख़राब हो से बचा सकते हैं।
सूरज की रोशनी का करें ख्याल

लेमन ग्रास के पौधे को पूरी तरह इनडोर प्लांट नहीं माना जाता है इसलिए इस पौधे को धूप आवश्यक है। ऐसे में पौधे को सुरक्षित रखने के लिए पौधे को घर के लॉन, बालकनी या टेरिस में रख सकते हैं। अगर लेमन ग्रास की पत्तियां भूरे या पीले रंग की हो रही हैं तो इसका मतलब ज़रूरत के हिसाब से उसे धूप नहीं मिल रही है। हालांकि, लंबे समय तक पौधे को धूप में भी रखने से बचना चाहिए। इसलिए दिन में दो से तीन घंटे के लिए गमले को धूप से रख सकते हैं। आपको बता दें कि लेमन ग्रास प्लांट लगभग 60°F से 70°F के बीच कमरे के तापमान को ही तरजीह देता है।
इसे भी पढ़ें: सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सही खाद का करें इस्तेमाल

इस सेहतमंद लेमन ग्रास के पौधे का गर्मी के मौसम में ख़राब होने से बचना है तो फिर आपको सही खाद का चुनाव करना भी बहुत ज़रूरी है। महीने में कम से कम दो बार लिक्विड फ़र्टिलाइज़र देना जरूरी होता है। इसके अलावा गाय, भैंस आदि जानवर के गोबर को भी आप खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि आप जब भी पौधे में खाद डालें तो कुछ समय पहले पर्याप्त पानी दें ताकि मिट्टी नम हो जाए। इससे जब को मजबूती मिलती है और जड़ खाद को अच्छे से अब्सॉर्व करती है। (लेमन ग्रास का पौधा लगाएं)
सिंचाई कर रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में लेमन ग्रास के पौधे की देखभाल का सबसे मुख्य काम पानी देना होता है। गर्मी के मौसम में पौधे की मिट्टी जल्दी ही सूखने लगती है। ऐसे में पौधे की मिट्टी को ज्यादा देर तक सूखने नहीं देना चाहिए। इसलिए गर्मियों के मौसम में लेमन ग्रास के पौधे में नियमित समय पर पानी डालते रहे। (नींबू का पौधा लगाएं) हालांकि, गर्मियों में अपने लेमन ग्रास के पौधे को समान रूप से नम रखें, लेकिन इसे अधिक पानी न दें क्योंकि इससे जड़ भी सड़ सकती है। आपको बता दें कि पानी की कमी होने पर पौधे की पत्तियां मुरझाने लगती है।
इसे भी पढ़ें: बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
कीटनाशक स्प्रे का करें छिड़काव

लेमन ग्रास के पौधे को किट जैसे मिलीबग्स, स्केल, स्पाइडर माइट्स और थ्रिप्स आदि से दूर रखने के लिए कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहना बहुत ज़रूरी होता है। हालांकि, केमिकल युक्त कीटनाशक स्प्रे से पौधे को नुकसान हो सकता है। इसलिए आप घर पर तैयार नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करें। इसके लिए बेकिंग सोडा, नींबू, सिरका, पुदीना आदि चीजों से नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का बना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@wildroots.in,gardeningknowhow.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।