अदरक के पाउडर से इस तरह बनाएं कीड़ों को मारने वाला नेचुरल कीटनाशक स्प्रे

अदरक का पाउडर किचन का एक अहम हिस्सा है। इस पाउडर के इस्तेमाल से व्यंजन का स्वाद बेहतरीन भी हो सकता है और नहीं इस्तेमाल करने से बेकार भी हो सकता है। लेकिन, क्या आपने किचन के अलावा भी किसी अन्य कामों में अदरक के पाउडर का इस्तेमाल किया है। अगर नहीं, तो आपको बता दें कि इस पाउडर से आप आसानी से घर पर ही एक बेहतरीन प्राकृतिक कीटनाशक स्प्रे बना सकती हैं।
जी हां! इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं अदरक के पाउडर से तैयार कीटनाशक स्प्रे के बारे। आपको बता दें कि ये स्प्रे किसी भी तरह से नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और इससे कीड़े-मकोड़ें आसानी से भाग भी जाएंगे, तो आइए जानते हैं-
कीड़े-मकोड़े को फूल पत्तियों से रखें दूर
आजकल बाज़ार में एक नहीं बल्कि कई कीटनाशक स्प्रे मिलते हैं जिससे गार्डन से कीड़े भागते तो नहीं है पर पौधे ज़रूर मर जाते हैं। ऐसे में अदरक के पाउडर से तैयार केमिकल फ्री स्प्रे एक सस्ता और अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके उपयोग से गार्डन से लेकर घर में से कीड़े आसानी से भाग जाएंगे। इससे पौधों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
तैयार करें अदरक पाउडर का कीटनाशक स्प्रे
इस प्राकृतिक कीटनाशक स्प्रे की मदद से बरसाती कीड़े-मकोड़ों को भी आप आसानी से भगा सकती हैं। बाथरूम, किचन या स्टोर में मौजूद छोटे-छोटे कीड़ों को भागने के लिए भी इस स्प्रे का इस्तेमाल बेस्ट साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:मिट्टी की सेहत में सुधार करने से लेकर फर्टिलाइजर की तरह काम कर सकता है दूध
कीटनाशक स्प्रे के लिए ज़रूरत की सामग्री
- अदरक पाउडर-3 चम्मच
- सिरका-1 चम्मच
- स्प्रे बोतल-1
- पानी-ज़रूत के हिसाब से
- हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी के साथ अदरक पाउडर और सिरका डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और स्प्रे बोतल में भर लें।
- स्प्रे बोतल में भरने के बाद तीन से चार मिनट के लिए मिश्रण को अच्छे से हिला-डुला लें ताकि मिश्रण अच्छे से मिल जाए।
इसे भी पढ़ें:Gardening Tips: तुलसी के पौधे को कीड़े लगने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
उपयोग करने का तरीका
- तैयार कीटनाशक स्प्रे का पौधों, फूल और पत्तियों आदि पर अच्छे से छिड़काव कर दें। इसकी तेज गंध की वजह से कीड़े-मकोड़ें पौधों के आसपास कभी भी नहीं आएंगे।
- अगर घर में बरसाती कीड़े लग रहे हैं, तो इस स्प्रे की मदद से आप उन्हें भी हमेशा के लिए भगा सकती हैं।
- इसके अलावा स्टोर, बालकनी, बाथरूम आदि जगहों पर भी इसका छिड़काव करके कीड़े-मकोड़ों को भगा सकती हैं।
- इस स्प्रे की तेज गंध से मच्छर, शतावरी भृंग, मक्खियां और चींटी इत्यादि कीड़े आसानी से भाग जाते हैं।
यक़ीनन अब आप भी अदरक के पाउडर से ज़रूर कीटनाशक स्प्रे बनाना चाहेंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
ImageCredit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।