Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

स्टैंड फैन की स्पीड बढ़ाने के लिए आसान टिप्स, बिजली बिल भी होगा कम

अगर घर में मौजूद स्टैंड फैन की स्पीड कम है तो स्पीड बढ़ाने के लिए आपको भी इन स्टेप्स को ज़रूर फॉलो करना चाहिए।
Updated:- 2022-04-18, 14:52 IST
image

एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए घर में एयर कंडीशनर लगाना आसान नहीं होता है ऐसे में वो कूलर, सीलिंग फैन या स्टैंड फैन का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में जब तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर होता है तो कई बार सीलिंग फैन चलने के बाद भी दिन या रात में अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे में कई लोग गर्मी से बचने के लिए बेड के बगल में ही स्टैंड फैन लगा लेते हैं और फिर चैन की नींद सोते हैं।

लेकिन, कई बार स्टैंड फैन की स्पीड अपने आप बहुत कम हो जाती है, जिसके चलते हवा ठीक नहीं लगती है। कई बार कम हवा देने के बाद भी बिजली का यूनिट उतना ही इस्तेमाल होता है लेकिन हवा छू-मंतर रहती है। ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि सही तरीके से स्टैंड फैन की मरम्मत की जाए।

इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके स्टैंड फैन की स्पीड को आप ठीक कर सकती हैं। इससे फैन की स्पीड भी बढ़ेगी और बिजली का बिल भी कम आएगा। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

कंडेनसर को चेक करें  

how to increase stand fan speed inside

किसी भी फैन की स्पीड कम होने की कई वजहों में एक है कंडेनसर का सही नहीं। आपको बता दें कि साल-दो साल के बाद फैन में लगा कंडेनसर ख़राब हो जाता है जिसकी वजह से स्पीड भी कम हो जाती है और कई बार फैन भी ख़राब हो जाता है। ऐसे में स्टैंड में लगे कंडेनसर को चेक करते रहना और समय-समय पर उसकी सफाई करते रहना बहुत ज़रूरी होता है। अगर लाइट उप-डाउन हो रही हो तो फैन को बंद करके ही रखें।

 

इसे भी पढ़ें: Easy tips: घर पर खुद से ही कर सकती हैं विंडो एयर कंडीशनर को साफ, जानिए कैसे

इलेक्ट्रिशियन बुलाने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Stand Fan Speed Tips inside

गर्मी के मौसम में जिस तरह से एयर कंडीशनर या कूलर की सफाई पर ध्यान रखने की ज़रूरत होती है ठीक उसी तरह से स्टैड फैन की सफाई भी बहुत ज़रूरी होता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि फैंड के ब्लेड हवा को काटने का कम करते हैं। लेकिन धूल-मिट्टी के कण उनके नुकीले भाग पर एक मोटी परत जम जाती है। (ट्यूबलाइट और बल्ब को ऐसे करें साफ)

जब धूल-मिट्टी बेल्ड पर जम जाती है तो पंखा भारी चलने लगता है जिकसी वजह से पंखे को हवा को काटने में दिक्कत होती है। ऐसे में पंखे की मोटर पर भी दबाव पड़ता और बिजली के बिल भी अधिक आने लगते हैं। आपको बता दें कि ये समस्या सीलिंग फैन, टेबल फैन और कूलर के साथ भी हो सकती हैं।      

मीटर पर कम पड़ता है लोड

Stand Fan Speed Tips inside

जब फैन के ब्लेड साफ हो और पंखा तेजी से हवा काटता और फैन का कंडेनसर सही हो तो मोटर पर कम असर पड़ता है। मोटर पर कम लोड पड़ने की वजह से बिजली के बिल पर भी असर पड़ता है। ऐसे में ठंडी-ठंडी हवा मिलने के साथ-साथ रुपये की बचत भी हो सकती है।  (चेक करें अपना इलेक्ट्रिसिटी बिल)

 

इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई

ऐसे करें ब्लेड को साफ

फैन तेज चले इसके लिए पंखे के ब्लेड के आगे के हिस्से को एक गीले कपड़े से साफ कर लें। साफ करते समय ब्लेड पर अधिक दबाव नहीं डालें। अधिक दबाव डालने से बेल्ड मुड़ सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फैन के आगे वाले हिस्से को खोलकर अलग कर लीजिए। अलग करने के बाद एक-एक ब्लेड और कवर की सफाई अच्छे से का लीजिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।