काले गैस बर्नर को बेकिंग सोडा से इस तरह करें साफ

किचन की सफाई करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यहां खाना बनाया जाता है। अगर यह साफ न हो तो खाना भी दूषित हो जाता है। लेकिन किचन की सफाई का मतलब केवल बर्तन और दीवारे नहीं होती है। बल्कि आपको डब्बे से लेकर बोतल तक सब कुछ साफ करना चाहिए। खासतौर पर गैस की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। हालांकि, घर में मौजूद गैस की दिन में कम से कम 2-3 से तीन बार तो सफाई होती ही है।
हालांकि, महिलाएं अक्सर गैस के बाहरी हिस्सों की ही सफाई करती हैं। लेकिन बर्नर को भूल जाती हैं। बर्नर की रोजाना सफाई करना संभव नहीं है। इसी कारण से बर्नर काला पड़ने लगता है। साथ ही इसके छेदों में गंदगी भी जम जाती है। इसके कारण गैस बर्नर से निकलने वाली फ्लेम भी कम हो जाती है। इस स्थिती में अक्सर महिलाएं नया बर्नर खरीद लाती हैं। या फिर उन्हें ठीक करने में पैसे खर्च करती हैं।
लेकिन अगर हम आपसे कहें कि गैस के बर्नर की सफाई आप केवल 10 रूपये में कर पाएंगी। तो आप इस बात पर यकीन नहीं मानेंगी। लेकिन यह सच है। आपने बेकिंग सोडा का नाम तो जरूर सुना होगा। ऐसे में आप इसकी मदद से काले से काले गैस बर्नर को साफ कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
बेकिंग सोडा ही क्यों?
आवश्यक सामग्री
- आधा नींबू
- बेकिंग सोडा
- गर्म पानी
- डिश सोडा
इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: गैस चूल्हे को साफ करने के लिए अपनाएं यह 5 आसान घरेलू टिप्स
विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी को उबाल लें। पानी को अच्छे से खौला लें।
- इसके बाद गर्म पानी में बर्नर डालें।
- फिर आधा नींबू का रस निचोड़ लें।
- फिर धीरे-धीरे करके बर्तन में ऊपर से बेकिंग सोडा डालें। इसे एक ही बार में न डालें। इससे असर कम होगा।
- अब करीब 2 घंटे तक बर्नर को इस मिश्रण में भीगने दें।
- इसके बाद आप पाएंगी कि कुछ हद तक बर्नर साफ हो चुका है।
- फिर डिश सोप से बर्नर को अच्छे से रगड़ लें। (घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)
- इसके बाद साफ पानी से बर्नर धो लें।
- लीजिए चमक गया आपका गैस बर्नर।
इसे भी पढ़ें: किचन टिप्स: सिर्फ 2 मिनट में गैस बर्नर को साफ करने के आसान टिप्स
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप चाहती हैं कि गैस का बर्नर काला न हो तो इसके लिए रोजाना गैस की अच्छी तरह से सफाई करें।
- हफ्ते में एक बार बर्नर की डीप क्लीनिंग जरूर करें। इससे बर्नर में जमी गंदगी साफ हो जाएगी।
- अक्सर खाना बनाते वक्त कुछ न कुछ गैस पर गिर जाता है। जैसे चाय, कॉफी, दूध आदि। ऐसे में आपको तुरंत ही बर्नर को साफ करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो इससे बर्नर काला होने लगेगा। जिसे साफ करने में आपके बेहद मेहनती करनी पड़ेगी। (बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)
- जब भी बैंगन जैसी कोई सब्जी भूनें तो हमेशा जाली का इस्तेमाल करें। इससे गैस का बर्नर काला नहीं पड़ेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।