
नए घर में कदम रखना हर किसी के लिए एक बेहद खास और यादगार पल होता है। यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि एक नया आशियाना और खुशहाल जीवन की शुरुआत है। सही समय पर गृह प्रवेश करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार, शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से जीवन में आने वाली हर बाधा दूर होती है और घर-परिवार में खुशियां आती हैं।
अगर आप साल 2025 के बचे हुए महीनों में अपने नए घर में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना ज़रूरी है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक कौन-सी तिथियां शुभ रहेंगी। शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से आपके नए घर में खुशियां और सौभाग्य का वास होगा।
ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, इन महीनों के लिए कुछ विशेष शुभ तिथियां निर्धारित हैं। इन तिथियों का चयन करने से आप बिना किसी परेशानी के अपने नए घर में पहला कदम रख सकते हैं और अपने जीवन की नई यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में अक्टूबर महीने में 23, 24 और 29 तारीखें नए घर में प्रवेश करने के लिए सबसे शुभ मानी जाती हैं।

| शुभ तिथि | ग्रह प्रवेश शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | 
| 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार | सुबह: 04:51 से 24 अक्टूबर 2025, सुबह: 06:28 बजे तक | अनुराधा | 
| 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार | सुबह 06:28 से 25 अक्टूबर 2025, रात 01:19 बजे तक | अनुराधा | 
| 29 अक्टूबर 2025, बुधवार | सुबह: 06:31 बजे से सुबह: 09:23 बजे तक | उत्तरा आषाढ़ | 
अपना घर हर किसी का सपना होता है। लोग चाहते हैं कि उनका नया घर सौभाग्य और खुशहाली से भरा रहे। इसलिए हिंदू परंपरा के अनुसार, नवंबर 2025 में 3, 6, 7, 8, 14, 15, 24 और 29 तारीखें गृह प्रवेश के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं। इन दिनों घर में प्रवेश करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
| शुभ तिथि | ग्रह प्रवेश शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | 
| 3 नवंबर 2025, सोमवार | सुबह 06:34 से 04 नवंबर 2025, रात 02:05 बजे तक | उत्तरा भाद्रपद, रेवती | 
| 6 नवंबर 2025, गुरुवार | रात 03:28 से 07 नवंबर 2025, सुबह 06:37 बजे तक | रोहिणी | 
| 7 नवंबर 2025, शुक्रवार | सुबह: 06:37 से 08 नवंबर 2025, सुबह: 06:38 बजे तक | रोहिणी, मृगशीर्ष | 
| 8 नवंबर 2025, शनिवार | सुबह: 06:38 से सुबह: 07:32 बजे तक | मृगशीर्ष | 
| 14 नवंबर 2025, शुक्रवार | रात 09:20 बजे से 15 नवंबर 2025, सुबह: 06:44 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी | 
| 15 नवंबर 2025, शनिवार | सुबह: 06:44 बजे से रात 11:34 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी | 
| 24 नवंबर 2025, सोमवार | रात 09:53 से 25 नवंबर, सुबह 06:52 बजे तक | उत्तरा आषाढ़ | 
| 29 नवंबर 2025, शनिवार | रात 02:22 से 30 नवंबर 2025, सुबह 06:56 बजे तक | उत्तरा भाद्रपद | 
अगर आप दिसंबर में अपना नया घर लेना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ शुभ दिन हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 1, 5 और 6 दिसंबर 2025 गृह प्रवेश के लिए बहुत अच्छे दिन माने गए हैं।

| शुभ तिथि | ग्रह प्रवेश शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | 
| 1 दिसंबर 2025, सोमवार | सुबह: 06:56 बजे से शाम 07:01 बजे तक | रेवती | 
| 5 दिसम्बर 2025, शुक्रवार | सुबह: 06:59 बजे से 06 दिसंबर 2025, सुबह: 07:00 बजे तक | रोहिणी, मृगशीर्ष | 
| 6 दिसंबर 2025, शनिवार | सुबह: 07:00 बजे से सुबह: 08:48 बजे तक | मृगशीर्ष | 
नए घर में प्रवेश करने का सपना देख रहे हैं तो जनवरी 2025 में नए घर में प्रवेश करने के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं? हिन्दू पंचांग के अनुसार, जनवरी महीने में गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ तिथि नहीं है।

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए घर में प्रवेश करने के लिए कुछ दिन शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ दिन अशुभ। फरवरी 2025 में 6, 7, 8, 14, 15 और 17 तारीखें नए घर में प्रवेश करने के लिए शुभ मानी जाती हैं।
| शुभ तिथि | गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | 
| 6 फरवरी 2025, गुरुवार | रात 10:53 बजे से 07 फरवरी 2025, सुबह: 07:06 बजे तक | रोहिणी | 
| 7 फरवरी 2025, शुक्रवार | सुबह: 07:06 से 08 फरवरी 2025, सुबह: 07:05 बजे तक | रोहिणी, मृगशीर्ष | 
| 8 फरवरी 2025, शनिवार | सुबह: 07:05 बजे से शाम 06:07 बजे तक | मृगशीर्ष | 
| 14 फरवरी 2025, शुक्रवार | रात 11:09 बजे से 15 फरवरी 2025, सुबह: 06:59 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी | 
| 15 फरवरी 2025, शनिवार | सुबह: 06:59 बजे से रात 11:52 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी | 
| 17 फरवरी 2025, सोमवार | सुबह: 06:58 से 18 फरवरी 2025, सुबह: 04:53 बजे तक | चित्रा | 
मार्च महीने को शुभ कार्य करने के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में 1, 5, 6, 14 और 15 मार्च के दिन गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ हैं।
| शुभ तिथि | गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | 
| 1 मार्च 2025, शनिवार | सुबह: 11:22 से 02 मार्च 2025, सुबह: 06:45 बजे तक | उत्तरा भाद्रपद | 
| 5 मार्च 2025, बुधवार | रात 01:08 से 06 मार्च 2025, सुबह 06:41 बजे तक | रोहिणी | 
| 6 मार्च 2025, गुरुवार | सुबह: 06:41 बजे से सुबह: 10:50 बजे तक | रोहिणी | 
| 14 मार्च 2025, शुक्रवार | दोपहर 12:23 बजे से 15 मार्च 2025, सुबह: 06:31 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी | 
| 15 मार्च 2025, शनिवार | दोपहर 12:23 बजे से 15 मार्च 2025, सुबह: 06:31 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी। | 
हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल, 2025 को नया घर में प्रवेश करना शुभ होगा।
| शुभ तिथि | गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | 
| 30 अप्रैल 2025 | सुबह: 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक | रोहिणी | 
मई 2025 में गृह प्रवेश के लिए कई शुभ तिथियां हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 1, 7, 8, 9, 10, 14, 17, 22, 23 और 28 मई को नए घर में प्रवेश करना शुभ माना जाता है।
| शुभ तिथि | गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | 
| 1 मई 2025, गुरुवार | सुबह 11:23 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक | मृगशीर्ष | 
| 7 मई 2025, बुधवार | शाम 06:17 बजे से 08 मई 2025, सुबह: 05:35 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी | 
| 8 मई 2025, गुरुवार | सुबह: 05:35 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी | 
| 9 मई 2025, शुक्रवार | रात 12:09 से 10 मई 2025, सुबह 05:33 बजे तक | चित्रा | 
| 10 मई 2025, शनिवार | सुबह: 05:33 बजे से शाम 05:29 बजे तक | चित्रा | 
| 14 मई 2025, बुधवार | सुबह: 05:31 बजे से सुबह: 11:47 बजे तक | अनुराधा | 
| 17 मई 2025, शनिवार | शाम 05:44 से 18 मई 2025, सुबह 05:29 बजे तक | उत्तरा आषाढ़ | 
| 22 मई 2025, गुरुवार | शाम 05:47 से 23 मई 2025, सुबह 05:26 बजे तक | उत्तरा भाद्रपद | 
| 23 मई 2025, शुक्रवार | गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह: 05:26 बजे से रात 10:29 बजे तक | उत्तरा भाद्रपद, रेवती | 
| 28 मई 2025, बुधवार | सुबह 05:25 से 29 मई 2025, रात 12:29 बजे तक | मृगशीर्ष | 
हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में जून महीने में 4 और 6 तारीख को गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
| शुभ तिथि | गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त | नक्षत्र | 
| 4 जून 2025, बुधवार | रात 11:54 से 05 जून 2025, सुबह 03:35 बजे तक | उत्तरा फाल्गुनी | 
| 6 जून 2025, शुक्रवार | सुबह: 06:34 से 07 जून 2025, सुबह: 04:47 बजे तक | चित्रा | 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की अनुकूल स्थिति न होने पर गृह प्रवेश करना शुभ नहीं माना जाता है। वर्ष 2025 में जुलाई और अगस्त में नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।