Gas Burner Cleaning Trick: बंद हो चुके गैस के बर्नर को साफ करेगा मात्र 2 रुपये का यह पाउच, सीखें क्लीनिंग का जादुई तरीका

किचन की सफाई बहुत जरूरी है, मगर केवल दीवार और फर्श की नहीं बल्कि जिन बर्तनों में हम खाना पकाते और खाते हैं और जिस गैस बर्नर का हम खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं, उनका भी साफ होना जरूरी होता है। कई बार हम बाकी सब चीजों की सफाई पर ध्यान देते हैं, मगर जल्दबाजी या लापरवाही में गैस बर्नर को साफ करना भूल जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि गैस बर्नर खराब होने लगता है, उसमें गंदगी जमने लगती है और आग भी धीमी निकलना शुरू हो जाती है। क्या आप भी इस परेशानी को झेल रही है? अगर हां, तो जरूरत है कि आप अपने गैस बर्नर की डीप क्लीनिंग करें। इसे लिए आपको किसी स्टोव रीपेयर करने वाले को नहीं बुलाना है बल्कि घर पर मात्र 2 रुपये में ही आप यह काम कर सकती हैं। चलिए हम आपको एक बहुत ही आसान क्लीनिंग ट्रिक बताते हैं।
घर पर कैसे करें Gas Burner की सफाई?
आप घर पर मौजूद चीजों से ही गैस बर्नर की सफाई कर सकती हैं। इससे आपका गैस बर्नर बिल्कुल नया जैसे चमकने लगेगा । चलिए हम आपको एक बहुत ही आसान तरीका बताते हैं, जिससे मिनटों में आपका स्टोव का बर्नर अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
आप बहुत ही कम सामग्री में गैस बर्नर को साफ करके चमका सकती हैं :
सामग्री
- 1 चम्मच टूथपेस्ट
- 1 चम्मच सफेद नमक
- 1 चम्मच नींबू का रस
इसे जरूर पढ़ें- रोज खाना बनाने से गैस बर्नर हो गया है तवे जैसा काला, इन आसान टिप्स से चमकेगा नए जैसा
विधि
- सबसे पहले साफ पानी से बर्नर को धो लें। हो सकता है बर्नर में बहुत सारी चिकनाई जमा हो गई हो। ऐसे में बेस्ट रहेगा कि आप एक बड़े कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल लें। 15 से 20 मिनट के लिए बर्नर को उस पानी में ही छोड़ दें।
- अब आप एक बाउल में टूथपेस्ट, सफेद नमक, नींबू का रस लें। एक पुराना टूथब्रश लें और उससे इस मिश्रण को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- अब आप पुराने टूथपेस्ट की मदद से ही तैयर पेस्ट को बर्नर पर लगाएं। इससे बर्नर को 5 मिनट तक स्क्रब करें। फिर उसी बेकिंग सोडे वाले पानी में डाल दें।
- 10 मिनट बाद साफ टूथब्रश से फिर से बर्नर को स्क्रब करें। अब इसे साफ पानी से धो लें। आप पाएंगी कि बर्नर में नई जैसी चमक आ गई है।
- इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके स्टोव में 3 या 4 बर्नर हैं, तो आपको ऊपर बताई गई सामग्री की मात्रा बढ़ानी होगी। इस तरह से आप हफ्ते में एक बार बर्नर को साफ कर लेंगी तो आपको कभी परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- गैस चूल्हे पर जम गए हैं चाय के जले हुए दाग? इस 1 घोल से आसानी से करें साफ
तो देर किस बात की आज ही ट्राई करें ऊपर बताई गई क्लीनिंग टिप को। इससे आपके पैसे और समय दोनों बचेगा और किचन भी पूरी तरह साफ नजर आएगा। खाना बनाते वक्त भी आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। अगर आपको ऊपर बताई गई टिप पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Source- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।