किचन टिप्स: सिर्फ 2 मिनट में गैस बर्नर को साफ करने के आसान टिप्स

घर के बाकी हिस्सों की तरह रसोई घर का साफ-सुथरा होना कितना जरूरी है, यह बात सभी जानते हैं। मगर जब बात किचन की सफाई की आती है तो केवल फर्श, दीवारों और बर्तनों की सफाई ही जरूरी नहीं है बल्कि किचन में मौजूद सभी अप्लायंसेज को भी साफ रखना बेहद जरूरी होता है। इन अप्लायंसेज में सबसे ज्यादा जरूरी होता है गैस स्टोव क्योंकि इस पर हर दिन खाना पकाया जाता है। हालांकि, लगभग सभी घरों में रात में सोने से पहले ही गैस स्टोव की सफाई होती है। मगर यह क्लीनिंग केवल गैस स्टोव की बॉडी की होती है।
गैस बर्नर को हर दिन साफ करना आसान काम नहीं है। कई बार तो हम महिलाएं गैस बर्नर की सफाई पर ध्यान भी नहीं देती हैं। ऐसे में गैस बर्नर काला हो जाता है और उसके छेदों में गंदगी जम जाती है। जिसकी वजह से कई बार गैस बर्नर में ठीक से आग भी नहीं निकलती और गैस के लीक होने जैसी महक आने लगती है। ऐसे में पैसे खर्च करके हमें गैस बर्नर को ठीक करवाना पड़ता है या नया बर्नर लगवाना पड़ता है, मगर हम आज आप से जो टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, उसकी मदद से आप मात्र 2 मिनट में गैस बर्नर को साफ करके नया जैसा चमका सकती हैं और उसमें जमा गंदगी भी बाहर निकाल सकती हैं -
ईनो से साफ करें
ईनो का इस्तेमाल आप कई पकवानों को बनाने में करती होंगी, मगर आपको बता दें कि ईनो बर्तनों की साफ-सफाई के लिए भी बहुत अच्छा विकल्प है। बाजार में यह आपको मात्र 8 रुपए में मिल जाएगा। इससे अगर आप गैस का बर्नर साफ करेंगी तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। चलिए हम आपको बताते हैं कि ईनो से गैस बर्नर को कैसे साफ किया जा सकता है-
सामग्री
- 1/2 कटोरी गरम पानी
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 पैकेट ईनो
- 1 छोटा चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट
- 1 पुराना टूथ ब्रश
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: गैस चूल्हे को साफ करने के लिए अपनाएं यह 5 आसान घरेलू टिप्स
विधि
- सबसे पहले आपको एक कटोरी में गरम पानी लेना है।
- इसके बाद आप पानी में नींबू का रस और ईनो डालें।
- ईनों को धीरे-धीरे डालें और कटोरी को 15 मिनट के लिए ढांक कर रख दें।
- अब जब आप 15 मिनट बाद बर्नर को देखेंगी तो वह लगभग साफ हो चुके होंगे।
- अगर थोड़ी बहुत कालिक लगी भी रह जाती हैं तो आप लिक्विड डिटर्जेंट को टूथ ब्रश में लगा कर उसे साफ कर लें।
- अगर आप हर 15 दिन में अपना गैस बर्नर साफ करती हैं तो आपको ब्रश से उसे साफ करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
नींबू का छिलका और नमक
नींबू से बर्तनों को नया जैसा चमकाया जा सकता है। खासतौर पर अगर बर्तन पीतल का (पीतल की मूर्तियों को इन टिप्स से करें साफ़)है तो नींबू से साफ करने पर वह नया जैसा चमक उठता है। यदि गैस का बर्नर पीतल का है तो आप उसे भी नींबू से साफ कर सकती हैं। चलिए हम बताते हैं कैसे -
सामग्री
- 1 बड़े आकार का नींबू
- 1 छोटा चम्मच नमक
विधि
- सबसे पहले आपको रात में सोने से पहले गैस बर्नर को नींबू का रस मिले गरम पानी में डिप करके रख देना है।
- दूसरे दिन सुबह उसी नींबू के छिलके में नमक लगा कर उसे साफ करें।
- 2 मिनट में आपका गैस बर्नर चमकने लग जाएगा।
- हर 15 दिन में आप इस विधि को अपना कर गैस बर्नर को साफ कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: इन टिप्स से मिनटों में साफ़ करें इंडक्शन कुकटॉप
सिरका से साफ करें
सिरके का इस्तेमाल बहुत सारी खाने-पीने की चीजों में होता है। मगर आप इसे साफ-सफाई के काम में भी यूज कर सकती हैं। खासतौर पर इससे गैस का बर्नर बहुत अच्छे से साफ हो जाता है। चलिए हम बताते हैं कैसे-
सामग्री
- 1/2 कटोरी सिरका
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
विधि
- एक कटोरी में सिरका डालें।
- अब इसमें 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो गैस बर्नर के अंदर छुपी गंदगी को बाहर निकाल देती हैं।
- गैस बर्नर को ओवर नाइट इस मिश्रण में डिप करके छोड़ दें।
- सुबह आप टूथ ब्रश की मदद से 2 मिनट में इसे साफ कर सकती हैं।
- इससे गैस बर्न नया जैसा चमक उठेगा।
आपको यह किचन हैक्स अच्छे लगे हों तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। साथ ही इसी तरह के और भी रोचक और आसान किचन हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।