Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

बाज़ार से नहीं बल्कि घर पर बनाएं नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर, जानिए कैसे

जब आप घर पर भी नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर बना सकती हैं, तो बार-बार बाज़ार से क्लीनर क्यों खरीदना।  
Updated:- 2021-02-17, 18:23 IST
image

आज घर की सफाई करनी है। अरे यार! घर साफ करने के लिए कोई क्लीनर तो है ही नहीं! और दुकान भी बहुत दूर है! कौन खरीदने जायेगा यार! छोड़ों एक दो दिन बाद घर की सफाई कर लेंगे। खैर, कभी-कभी कुछ ऐसा ही आपके साथ भी होता होगा और आप भी घर की सफाई नहीं करती होंगी। अगर हां, और दुकान जाकर घर की सफाई के लिए क्लीनर खरीदने में दिक्कत है, तो आप घर पर बैठे-बैठे आसानी से होममेड क्लीनर बना सकती हैं। जी हां, बेहद ही आसानी और कम समय के साथ कुछ घरेलू सामानों की मदद से आप भी नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर बनाकर घर की सफाई कर सकती हैं। वैसे साफ-सुथरा घर किसे पसंद नहीं। खैर, चलिए जानते हैं कि कैसे होममेड फ्लोर क्लीनर तैयार कर सकती है।

विनेगर का इस्तेमाल   

how to make natural homemade floor cleaner inside    

वैसे तो कई कामों को बेहद ही आसान बनाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल घरों में किया जाता है। लेकिन, आप इसकी मदद से एक नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर भी आसानी से बना सकती हैं। जी हां, इसके लिए आप एक बर्तन में तीन से चार चम्मच विनेगर डालें और साथ में एक नींबू का रस भी इसमें निचोड़ दे। अब इसमें आप एक से दो मग गरम पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। तैयार है एक नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर और वो भी सस्ते में। इससे आप आसानी से फर्श की सफाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बीमारियों को रखना है घर से दूर, तो इन चीजों को करें हर दिन साफ

स्प्रिट का करें इस्तेमाल 

how to make natural homemade floor cleaner inside

स्प्रिट के माध्यम से भी आप एक होममेड क्लीनर आसानी से बना सकती हैं। इसे लिए आप आधा बाल्टी में आधा से एक कप स्प्रिट मिक्स कर दीजिये और इससे घर की सफाई आसानी से कर लीजिये। हां, ध्यान रहे पानी हल्का गर्म होना चाहिए। स्प्रिट की जगह आप फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक से दो इंच फिटकरी का टुकड़ा गरम पानी में डाल दीजिये और फिटकरी के पिघल जाने के बाद इस लिक्विड से घर की सफाई कर लीजिये।

 

नींबू रस और बेकिंग सोडा

how to make natural homemade floor cleaner inside  

किचन के चिपचिपे टाइल्स को साफ करने और दिवार पर लगे किसी भी दाग को साफ करने के लिए यह होममेड क्लीनर बेस्ट लिक्विड है। जी हां, इसके लिए एक सो दो चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। मिक्स करने के बाद इसमें ज़रूरत के हिसाब से पानी को भी डालकर अच्छे से मिला लीजिये। इस इस मिश्रण का छिड़काव सभी जगह कर दीजिये और कुछ देर बार साफ कपड़े से इसकी सफाई कर लीजिये।

इसे भी पढ़ें: जिन जगहों पर नहीं पहुंचता आपका हाथ, वहां की कुछ इस तरह करें सफाई

 


वाइन का करें इस्तेमाल 

वाइन के माध्यम से भी किचन और घर से आ रही बदबू को दूर किया जा सकता हैं और होममेड क्लीनर लिक्विड भी बनाया जा सकता है। इसके साथ-साथ अन्य प्रकार से भी घर की सफाई की जा सकती हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी में नमक, नींबू रस और वाइन को डालकर एक घोल तैयार कर लीजिये और इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लीजिये और जगह-जगह इसका छिड़काव कर लीजिये और थोड़ी देर पानी डालकर साफ कपड़े से घर की सफाई कर लीजिये।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@www.thespruce.com,www.dadimakenuskhe.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।