रोज खाना बनाने से गैस बर्नर हो गया है तवे जैसा काला, इन आसान टिप्स से चमकेगा नए जैसा

गैस स्टोव और उसके बर्नर की सफाई करना जितना आसान आपको लगता है, उतना होता नहीं। जब आप इसे साफ करने बैठेंगी, तो देखेंगी कि रगड़ने के बाद भी इसके जले हुए निशान साफ नहीं होते। इसका कारण यह है कि लोग कई-कई महीनों तक इसे साफ नहीं करते। जब आप तड़का मारती हैं, तो तेल के छींटे या मसालों के दाने गैस बर्नर पर गिरते हैं। कई लोग गैस पर ही बैंगन भी सीधा पकाते हैं। इससे बैंगन के जले हुए टुकड़े बर्नर पर चिपके रह जाते हैं, इसके बाद जब आप गैस ऑन करती हैं, तो यह जलता रहता है और काला हो जाता है। इसी तरह कई कारणों से बर्नर काला होता रहता है, लेकिन लोग इसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते। अगर आप भी अपने किचन के गैस बर्नर को साफ करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घरेलू आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे।
काले गैस बर्नर को साफ कैसे करें
- आपने ध्यान दिया होगा कि गैस बर्नर, को चुल्हे से अलग किया जा सकता है। सबसे पहले आपको बर्नर के ऊपर वाले हिस्से को अलग कर लेना है।
- पहले आप एक बर्तन में पानी गर्म कर लें।
- इसके बाद आप गैस बंद करें और बर्नर को चुल्हे से निकालकर अलग रख लें। बर्नर गर्म होगा, इसलिए आप इसे कपड़े से पकड़कर अलग करें।
- अब इसे ठंडा होने के बाद गुनगुने पानी में भिगोएं।
- इस पानी में आपको बर्नर को 15–20 मिनट के लिए रहने देना है।
- ऐसा करने से बर्नर पर जमी हुई गंदगी हल्की हो जाएगी।
- अब आप इस पानी में बेकिंग सोडा और सिरका मिलाएं।
- इसके बाद 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसके साथ 1 चम्मच डिश वॉश भी डालें।
- अब इसे एच चम्मच की मदद से हल्के हाथ से घुमाएं। आप देखेंगी पानी में झाग बनने लगा है।

- अब इसे 10 मिनट के लिए इस पानी में छोड़ दें।
- ऐसा करने से से यह बर्नर की गंदगी और कालिख को ढीला कर देगा।
- अब आप उसी नींबू के टुकड़े पर, जिसमें से रस निकाला था, उसी पर नमक लगाकर बर्नर को रगड़ें।
- इससे काली परत और ऑयल दोनों आसानी से उतर जाएंगे।
- इस प्रोसेस को करने के बाद आपको हल्के हाथ से टूशब्रश से साफ करना है। इससे बर्नर के छेदों में फंसी हुई गंदगी भी साफ हो जाएगी।
- इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो लें। इसके बाद आप इसे कपड़े से पोछ लें और थोड़ी देर के लिए धूप में सुखने को रख दें। ध्यान रखें कि नमी बिल्कुल न रहे, वरना जंग लग सकता है।
- जब यह सूख जाए, तो इसे वापस चुल्हे में लगा लें। आप देखेंगी यह पहले की तरह नए जैसा लगने लगा है।
- यह गैस बर्नर साफ करने का आसान तरीका है।
यह भी देखें- सिलेंडर और पाइप हो रहा है चिपचिपा और गंदा, इन 3 चीजों से करें सफाई
काले बर्नर को साफ करने के लिए जरूरी चीजें
इसके लिए आपको नमक, पुराना टूथब्रश, गुनगुना पानी, नींबू, बेकिंग सोडा, सिरका (Vinegar), और कपड़ा या स्पंज की जरूरत होगी। यह चीजें आपके घर की किचन में ही मौजूद हैं, इसलिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इन चीजों की मदद से गैस बर्नर की सफाई करना आसान है।
इसे भी पढ़ें- गैस चूल्हे पर जम गए हैं चाय के जले हुए दाग? इस 1 घोल से आसानी से करें साफ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।