नवरात्र का पर्व केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था, भक्ति और आत्मशक्ति का भी संगम है। नौ दिनों तक माता की विधिवत पूजा करने के बाद नौवें दिन भक्त अपने घरों में हवन करते हैं। हवन के बिना यह पूजा अधूरी मानी जाती है। कन्या पूजन से पहले लोग अपने घरों में हवन जरूर करवाते हैं। कई लोग इस दिन पंडित बुलाते हैं और कई लोग खुद ही हवन करके पूजा संपन्न करते हैं। इसे केवल एक धार्मिक क्रिया की तरह ही नहीं बल्कि वातावरण, शरीर और मन को पवित्र करने का माध्यम भी समझ सकते हैं। हवन द्वारा मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि करना आसान होता है।
हवन से निकलने वाला धुआं वातावरण को शुद्ध करता है। हवन करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। अब ऐसे में शारदीय नवरात्रि के दिन किस विधि से हवन करें और हवन का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शारदीय नवरात्रि में हवन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। हवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का विशेष महत्व होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत
नवरात्रि के दौरान हवन करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि हवन की अग्नि देवी माता को प्रसन्न करती है और वे अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। हवन में जलाए जाने वाले विभिन्न पदार्थों से निकलने वाली धुआं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और वातावरण को शुद्ध करता है। हवन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि हवन से निकलने वाली ऊर्जा सकारात्मक प्रभाव डालती है और जीवन में खुशहाली लाती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Navratri 2024 Nine Days Colour List: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, माता दुर्गा की बनी रहेगी कृपा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।