पटाखे के बिना अपनों के साथ ऐसे मना सकते हैं दिवाली, आएगा भरपूर मजा

दिल्ली एनसीआर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानक से सोलह गुना से भी ज्यादा वायु प्रदूषण है। इसलिए पटाखे के बिना अपनों के साथ भी ऐसे दिवाली मना सकते हैं।   
Updated:- 2023-11-08, 13:19 IST
image

दिवाली लाइट्स, मिठाइयां और धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किए जाने वाला त्योहार माना जाता है। इस त्योहार पर घर को लाइटों से सजा दिया जाता है। असल में पिछले कुछ सालों से फेस्टिव सीजन में दिल्ली एनसीआर के साथ आस पास के राज्यों में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का खराब असर पड़ा है। दिल्ली एनसीआर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानक से सोलह गुना से भी ज्यादा वायु प्रदूषण है। इसको ध्यान में रख कर दिल्ली सरकार ने दिवाली के दिन पटाखे न फोड़ने का निर्देश जारी किया है। ऐसे में दिवाली त्योहार को बिना पटाखों के भी कैसे अपनों के साथ यादगार बनाया जा सकता है। इसके लिए आप ग्रीन पटाखे के साथ साथ रंगोली और दिया जला सकते हैं।

how celebrate cracker free diwali

दिवाली रोशनी का त्योहार माना जाता है और इसे बिना आतिशबाजी के भी मना सकते हैं। आज हम जानेंगे कि इन तरीकों से आप दिवाली में आतिशबाजी के बिना भी कैसे जश्न मना सकते हैं।

दिवाली पर पटाखे न जलाएं:

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में इस साल भी दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा रहेगा। आतिशबाजी पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है, जिसका असर इंसान के साथ साथ जानवरों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसलिए, दिवाली पर पटाखे न जलाएं और त्योहार पर रंगोली और ग्रीन पटाखे के साथ मनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Diwali पर घर को सुरक्षित रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स और हैक्स

दिवाली पर रंगीन लाइट्स लगाएं:

अपने घर और आसपास के क्षेत्र को रंगीन रोशनी बनाए रखने के लिए लाइट्स लगा सकते हैं। इससे न केवल आपका घर सुंदर दिखेगा बल्कि यह आपके घर के आस पास के जगह को रोशन कर सकता है।

celebrate cracker free diwali

ग्रीन पटाखे का करें इस्तेमाल:

दिवाली पर पटाखों की जगह दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में ग्रीन पटाखे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रीन पटाखों को बनाने में फ्लावर पॉट, पेंसिल और स्पार्कल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन पटाखे साइज में छोटे भी होते हैं और इसे रॉ मैटेरियल से बनाया जाता है। ग्रीन पटाखे को बनाने में वायू प्रदूषण को मापने वाले पार्टिक्युलेट मैटर (PM) को ध्यान में रख कर ही बनाया जाता है। पंजाब में पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने ग्रीन पटाखे लागू किया है। इसके इस्तेमाल से आपके क्षेत्र में प्रदूषण कम हो सकता है। ग्रीन पटाखे से करीब 20 प्रतिशत पार्टिक्युलेट मैटर निकलता है जबकि 10 प्रतिशत गैसें उत्सर्जित होती है। ये गैस पटाखे की संरचना पर आधारित होती हैं।

दिवाली पर घर के सदस्यों के साथ रंगोली और मिठाई बनाएं:

दिवाली पर घर के सदस्यों के साथ रंगोली और मिठाई बनाना आपके लिए सुखद और यादगार अनुभव में से एक हो सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के साथ दिवाली का त्योहार और भी खास बन जाता है।

इसे भी पढ़ें: Diwali Peacock Rangoli Design 2022: दिवाली में रंगोली बनाने को लेकर हो रही हैं कन्फ्यूज, ट्राई करें ये पीकॉक डिजाइन

रंगोली बनाने के लिए, आपको इन सामग्री की जरूरत है। जैसे, चावल का आटा, रंग, थाली, फूल और मोमबत्ती

  • उदाहरण के तौर पर रंगोली बनाने के लिए,
  • सबसे पहले चावल को रंग वाले पानी में मिलाकर भिगो दें और इसे गाढ़ा होने के बाद सुखा लें।
  • फिर, चावस को थाली में डालकर अपने मन पसंद का आकार बनाएं।
  • अब, अलग-अलग रंगों वाले चावल का इस्तेमाल करके रंगोली को सजाएं।
  • आखिर में, रंगोली के बीच में फूल और मोमबत्ती लगाएं।

celebrate crackers free diwali

मिठाई बनाने के लिए, आपको इन सामग्री की जरूरत पड़ती है, जैसे दूध, चीनी, घी, खोआ और सूखे मेवे।

  • उदाहरण के तौर पर लड्डू बनाने के लिए,
  • सबसे पहले दूध को उबाल लें।
  • दूध में उबाल आने पर, इसमें चीनी मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • फिर, गाढ़ा दूध में मेवा, भुना हुआ बेसन और सूखे मेवे मिलाएं।
  • अब, लड्डू के आकार में लड्डू बना लें।

रंगोली और मिठाई बनाते समय, बच्चों की भी मदद ले सकते हैं। इससे बच्चों को दिवाली की तैयारियों में शामिल होने का आनंद मिल सकता है। पटाखे के बिना भी त्योहार को आनंद उठाया जा सकता है।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।