दिवाली आने से पहले जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा फायदा

दिवाली आने से पहले ही कछ काम कर लेने चाहिए। ऐसा करने पर आपको फायदा मिलेगा और खर्च भी काम होगा।   
Updated:- 2023-09-04, 17:13 IST
image

दिवाली का त्यौहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग आपने घर के हर एक कोने को इतने अच्छे से साफ करते हैं कि सफाई करने में महीनों का समय चला जाता है। इस आर्टिकल में जानें कि ऐसे कौन-कौन से काम हैं, जिन्हें आपको दिवाली आने से पहले ही निपटा लेना चाहिए।  

दिवाली आने से पहले कराएं घर में पेंट 

paint your house before diwali

दिवाली पर अक्सर लोग घर का पेंट कराते हैं। दिवाली से कुछ दिन पहले अगर आप पेंट कराएंगे, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दरअसल दिवाली के पास घर के पेंट कराने की डिमांड बढ़ जाती है, जिस वजह से कीमत भी ज्यादा हो जाता है। साथ ही बहुत बार घर में पेंट करने वालों के पास टाइम भी नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ेंः Diwali 2023: इस दिवाली परिवार के साथ देखें ये फिल्में

दिवाली से पहले फर्नीचर को बनाएं नया 

दिवाली से पहले ही आप अपने फर्नीचर को भी पेंट करा लें। दरअसल दिवाली के आसपास घर में बहुत काम होता है। ऐसे में अगर आप उस टाइम फ्रनीचर का काम कराएंगे, तो आपका बहुत टाइम वेस्ट होगा। सही तरीका है कि आप पहले ही मोटे-मोटे काम को निपटा लें।  

दिवाली से पहले घर से निकाल दें खराब सामान 

दिवाली से पहले ही आप अपने घर के खराब सामान को निकाल दें। दिवाली के टाइम पर साफ-सफाई और पूजा का बहुत काम होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि घर में खराब सामान नहीं रखना चाहिए। 

house decoration tips for diwali

दिवाली के लिए घर पर तैयार करें सामान 

इन सभी टिप्स के अलावा दिवाली से पहले ही घर के लिए डीआईवाई सामान तैयार कर लें। डीआईवाई सामान दिवाली से पहले ही तैयार करने पर आपको लास्ट टाइम पर साज सज्जा का सामान नहीं खरीदना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान भूलकर भी ना करें इन बातों को नजरअंदाज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।