Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:52 PM IST

Diwali Peacock Rangoli Design 2022: दिवाली में रंगोली बनाने को लेकर हो रही हैं कन्फ्यूज, ट्राई करें ये पीकॉक डिजाइन

अगर आप दिवाली में रंगोली बनाने की सोच रही हैं, तो आप पीकॉक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-10-21, 11:37 IST
image

दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है। ऐसे में सब अपने घर की साफ-सफाई और घर को सजाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। लोग दिवाली के दिन घर की सुंदरता और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह की लाइट्स लगा कर घर को डेकोरेट करते हैं। इसके साथ ही वह कई तरह की शोपीस का भी इस्तेमाल करते है। 

लेकिन इन सब चीजों में घर की खूबसूरती को बढ़ाने में रंगोली का बहुत अहम रोल होता है। घर की महिलाएं दिवाली के दिन अपने घर के अंदर व बाहर कई जगह पर रंगोली बनाती हैं। इसके साथ ही इनमें अलग-अलग रंग को भरती हैं। जो रंगोली को देखने में काफी आकर्षित बनाते हैं। 

इन्हीं रंगोली में पीकॉक डिजाइन रंगोली होती है। जिसे आप आसानी से अपने घर पर 10 मिनट में बना सकती है। पीकॉक रंगोली डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में अगर आप इस दिवाली में रंगोली डिजाइन बनाने को लेकर कन्फ्यूजन हो रही हैं, तो आप पीकॉक डिजाइन बना सकती हैं। चलिए इस लेख में हम आपको दिखाएंगे कुछ पीकॉक रंगोली डिजाइन 

दिवाली पीकॉक रंगोली डिजाइन (Peacock Rangoli Designs for Diwali)

राउंड सर्कल पीकॉक रंगोली डिजाइन

round circle pecock rangoli design

ये डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसके साथ ही यह बनाने में भी काफी आसान है। इसको बनाने के लिए आपको एक सर्कल बना कर आधे हिस्से में फूल और पत्तियों  का डिजाइन बनाना होगा, और आधे हिस्से में पीकॉक का डिजाइन बनाना है। यह पीकॉक डिजाइन सर्कल के बीच में होगी और पीकॉक की टेल सर्कल के बाहर होगी। आप इसे ड्रॉइंग रूम या फिर घर के मेन गेट में भी बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

दीया विद डबल पीकॉक रंगोली डिजाइन 

diya with double pecock rangoli design

ये पीकॉक डिजाइन रंगोली देखने में काफी यूनिक लगती है। ये डिजाइन देखने में बहुत कठिन लग रही है, लेकिन आप इसे 15 मिनट में आसानी से बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको सबसे पहले सेंटर में एक दीया बनाना होगा। इसके बाद दीए के दोनों साइड में पीकॉक फेस को बनाना होगा। फिर आप इस डिजाइन को किसी भी रंग से भर दिजीए।  

इसे भी पढ़ें:रंगोली बनाने नहीं आती तो इन हैक्स से 10 मिनट में बनाएं आकर्षक डिजाइन

पीकॉक विद फ्लावर रंगोली डिजाइन 

pecocok witg flower

इस डिजाइन में आप पीकॉक का हेड और टेल बनाना है, और बाकी कि डिजाइन में आपको फूल और पत्ती रंगोली डिजाइन को बनाना होगा। इस दिवाली पर आप ये डिजाइन अपने घर में आसानी से बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में बहुत सिंपल और प्यारी लगती है।

 

अन्‍य टिप्‍स 

  • कोशिश करें की आप रंगोली को डार्क कलर से फिल करें, इससे रंगोली देखने में काफी आकर्षक लगेगी।  

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- google

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।