Diwali पर घर को सुरक्षित रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स और हैक्स

दिवाली के त्यौहार पर अपने घर को सुरक्षित रखने के लिए यहां बताए गए कुछ हैक्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं।   
Updated:- 2022-10-19, 10:29 IST
image

दिवाली का नाम सुनते ही हमारी आंखों के आगे 1 चीज का चित्र जरूर आता है और वो है पटाखे। पटाखे बजाने में मजा तो बहुत आता है लेकिन हर किसी को ऐसा करते वक्त कुछ बातों को ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

दरअसल पटाखे बजाते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही करने की वजह से हमें दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। बेहतर यही है कि आप कुछ बिंदुओं को ध्यान में रखकर ही दिवाली मनाएं। आइए जानते हैं सेफ दिवाली मनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

कैसे कपड़े पहनें 

  • दिवाली के दौरान कपड़े पहनते वक्त इस बात ध्यान रखें कि इस दिन चारों तरफ दीपक, कैंडल और पटाखे बजाए जा रहे होते हैं। ऐसे में एक हल्की सी चिंगारी भी आपके लिए समस्या बन सकती हैं। कोशिश करें कि आप ऐसा फेब्रिक ना पहनें जो बहुत जल्दी जलता हो।
  • साथ ही दीपक जलाते और पटाखे जलाते वक्त दुप्पटे का ध्यान रखें। चूंकि दुप्टा बड़ा होता है इसलिए दीपक जलाते वक्त उसकी जलने की आशंका लगी रहती है। (भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली)

इसे भी पढ़ेंः  Diwali 2022: दिवाली में रंगोली बनाने को लेकर हो रही हैं कन्फ्यूज, ट्राई करें ये पीकॉक डिजाइन

पर्दों का रखें ध्यान 

curtain for diwali

घर को सजाने के लिए लगाए जाने वाले पर्दों का भी इस पर्व पर खास ध्यान रखना चाहिए। चूंकी हम घर के अलग-अलग हिस्सों में कैंडल और दीपक लगाते हैं। ऐसे जहां भी दीपक लगा हो उस जगह से पर्दे को बिल्कुल साइड कर दें। 

खिड़की और दरवाजें 

दिवाली के दिन घर को सुरक्षित रखने के लिए खिड़की और दरवाजे का भी खासतौर पर ध्यान रखें। कई बार रॉकेट के तेड़े होने की वजह से घरों में घुसने की घटनाएं हमें सुनने को मिलती हैं। ऐसे में बालकनी समेत खिड़की और दरवाजों को खुला ना रखें। 

बच्चों के साथ मौजूद रहें 

celebrate safe diwali

बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे फोड़ने की अनुमति ना दें। हमेशा उनके साथ रहें और कोशिश करें कि वह ज्यादा बड़ा बम ना फोड़ें। 

पूजा करते वक्त भी ना करें लापरवाही 

पूजा करने के बाद दिवाली की रात पैसे मंदिर में ही रखें रहते हैं। साथ ही दीपक भी पूरी रात जलता रहता है। ऐसे में मंदिर जहां भी हो वहां का पंखा बंद कर दें। साथ ही दीपक को थोड़ा दूर हटाकर रखें। 

इसे भी पढ़ेंः जानिए क्यों दिवाली के अगले दिन की जाती है गोवर्धन पूजा?

दिवाली का त्यौहार मनाते वक्त इन बातों ध्यान रख आप भी सुरक्षित दिवाली मना सकते हैं। इस त्यौहार से जुड़ी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।