पीरियड्स हर महीने चलने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं, जैसे क्रैंप्स, पैरों में दर्द, पेट में दर्द और मूड स्विंग्स आदि। इन सभी चीजों के कारण महिलाएं सुस्त हो जाती हैं। इस वजह से कई बार वह मेंस्ट्रुअल हाइजीन का ध्यान नहीं रख पाती हैं। जिसके कारण वेजाइना में इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इस दौरान हाइजीन मेंटेन रखना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
पीरियड्स के दौरान हमारी बॉडी से गंदा खून निकलता है। जिसके कारण कई बार अंडरवियर गंदी हो जाती है। यानी अगर आप साफ अंडरवियर नहीं पहनती हैं या फिर अंडरवियर को अच्छे से नहीं धोती हैं, तो इरिटेशन और रैशेज होने की संभावना बनी रहती है। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं सभी कपड़ों को एक ही तरीके से धोती हैं। जबकि ऐसा करना गलत होता है। क्योंकि हर कपड़े की क्वालिटी और धोने का तरीका दोनों ही अलग-अलग होते हैं। बता दें कि पीरियड्स के दौरान पहनने वाले अंडरवियर को आपको सही तरीके से धोना चाहिए। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे केवल कुछ ही क्लीनिंग प्रोडक्ट्स से साफ करना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे प्रोडक्ट्स जिनका इस्तेमाल आपको अंडरवियर को धोने के लिए नहीं करना चाहिए।
नॉर्मल साबुन से न धोएं
ज्यादातर महिलाएं पीरियड अंडरवियर को जल्दबाजी में नॉर्मल साबुन से धो लेती हैं। आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे अडंरवियर का कपड़ा खराब हो सकता है। नॉर्मल साबुन केवल चेहरे और बॉडी के लिए बनाया गया है। जिसके कारण इसका इस्तेमाल पीरियड अंडरवियर को धोने के लिए नहीं करना चाहिए। अगर आप साबुन से अंडरवियर धोएंगी तो इससे न ही यह अच्छे से साफ होगा। बल्कि आपको वेजाइना में इरिटेशन भी हो सकती है।
सेंटेड क्लीनिंग प्रोडक्ट्स
पीरियड्स के दौरान अक्सर अंडरवियर गंदी हो जाती है। जिसे अगर सही तरीके से साफ न किया जाए तो इसमें कई तरह के कीटाणु पनप सकते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आपको अपनी अंडरवियर को धोने के लिए किसी भी सेंटेड क्लीनिंग प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सेंटेड क्लीनिंग प्रोडक्टस में केमिकल होता है।
ब्लीच का इस्तेमाल न करें
आपको अंडरवियर को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ब्लीच आपकी अंडरवियर को खराब कर देगा। जिसके कारण आप इसका इस्तेमाल दोबारा नहीं कर पाएंगी। ब्लीच में केमिकल होता है, जिससे पीरियड पैंटी का रंग उड़ सकता है। (हेयर डाई के दाग हटाने के आसान हैक्स)
इसे भी पढ़ें: अगर आपके शॉर्ट्स पर लग गया है period stain तो कुछ ऐसे करें इसे रिमूव
अंडरवियर धोने का तरीका
- पीरियड के दौरान पहनने वाली अंडरवियर को साफ करने के लिए सबसे पहले इसे ठंडे पानी में भिगो दें।
- इसके बाद माइल्ड डिटर्जेंट की मदद से अंडरवियर को धो लें।
- फिर साफ पानी से अडंरवियर को धोएं।
- आपको अंडरवियर को मशीन में नहीं सुखाना चाहिए। (इंक या स्याही के दाग हटाने के टिप्स)
- इसके बजाय हवा या धूप में सुखा लें।
पीरियड्स के दौरान किस तरह की अंडरवियर पहनें?
पीरियड्स के दौरान आपको हमेशा कॉटन अडंरवियर ही पहननी चाहिए। क्योंकि कॉटन के कपड़े से हवा आसानी से सर्कुलेट होती है। जिससे पसीने और बदबू की समस्या कम होती है। इसके साथ ही आपको इरिटेशन और रैशेज नहीं होंगे। पीरियड्स के दौरान आपको दिन में करीब 2 बार अडंरवियर बदलनी चाहिए। इससे आप कई तरह की परेशानियों से बचेंगी। (टूथपेस्ट कर सकता है ये 5 अनोखे काम)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।