दिवाली की मिठाइयों में मिलावट तो नहीं? इन आसान ट्रिक्स से करें चेक

भारतीय मिठाइयां या स्वीट्स के बिना नहीं रह सकते हैं क्योंकि यह हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। भारत में दिवाली के उत्सव में मिठाइयों का एक विशेष स्थान है। साथ ही, भारतीय लोग दिवाली के अवसर पर, सबसे अच्छी और सस्ती मिठाई खरीदने की फिराक में रहते हैं। अगर आप भी दिवाली के मौके पर सस्ती और अच्छी मिठाइयां खरीदने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले यह जान लें कि कहीं आप मिलावटी मिठाई तो नहीं खरीद रहे हैं?
क्योंकि दिवाली के मौके पर घरों में मिठाइयां, तो आनी ही है। जिसकी वजह से मिठाइयों की बिक्री भी बढ़ जाती हैं। लेकिन उसकी पूर्ति के लिए भारी तौर पर मिलावट की जाती है, जो स्वस्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। तो आइए आज हम आपके साथ कुछ टिप्स और ट्रिक्स साझा कर रहे हैं, जिससे आप शुद्ध और मिलावटी मिठाइयों में फर्क समझ सकते हैं।
सिल्वर कवर की इस तरह करें जांच

मिठाइयों पर सिल्वर या चांदी का वर्क लगा हुआ आपने देखा ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें भी मिलावट की जाती है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चांदी के वर्क में एल्यूमिनियम मिलाया जाता है। इसलिए जब भी आप दिवाली की मिठाइयां खरीदने जाएं, तो आप मिठाइयों के साथ चांदी के वर्क की भी शुद्धता चेक करें। कैसे, आइए जानते हैं..
ऐसे करें चेक
- चांदी के वर्क को चेक करने के लिए आप अपनी उंगली से वर्क को टच करके चेक करें यानि रगड़ें।
- अगर यह आपको कठोर लगता है और आपकी उंगली पर आ जाता है, तो समझ लीजिए कि यह नकली है।
आयोडीन टिंचर का करें इस्तेमाल

दिवाली के मौके पर आप कई तरह की मिठाइयों की वैरायटी खरीदते होंगे। लेकिन अगर आप खोये से बनी कोई भी मिठाई खरीद रहे हैं, तो आप उसमें हुई मिलावट को आयोडीन टिंचर से टेस्ट कर सकते हैं। इसे टेस्ट करने का तरीका बहुत ही आसान है। कैसे, आइए जानते हैं..
ऐसे करें चेक
- खोया या उससे बनी मिठाई को चेक करने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में खोया या उससे बनी मिठाई डाल दें।
- फिर फिल्टर आयोडीन की 2-3 बूंदे खोया पर डालें। अगर इससे वो काला पड़ जाए, तो समझ जाएं कि इसमें मिलावट है।
- इसके अलावा, आप खोया या उससे बनी मिठाइयों को पानी में उबालकर भी टेस्ट कर सकती हैं। (मार्केट नहीं बल्कि घर पर बना खोया करें इस्तेमाल)
- खोये को पानी में डालकर उबाले और ठंडा होने पर इसमें कुछ बूंदे आयोडीन टिंचर की डालें अगर खोया नीला हो जाए, तो समझ जाइए कि इसमें स्टार्च की मिलावट है।
इसे ज़रूर पढ़ें-Utsav Recipes: इस दिवाली अपने बच्चों के लिए स्वादिष्ट अंगूरी रसमलाई तैयार करें
दूध में पानी की मिलावट को ऐसे करें चेक

कई महिलाएं मिठाइयों को खरीदने की बजाय खीर को बनानापसंद करती हैं। खीर को बनाने के लिए ज़ाहिर है आपको दूध की जरूरत होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि दूध में भी कई तरह से मिलावट की जाती है जैसे डिटर्जेंट, सिंथेटिक या पानी आदि। लेकिन दूध में मिलावट की जांच आप घर पर ही कर सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं..
ऐसे करें चेक
- दूध में पानी की मिलावट की जांच करने के लिए दूध की कुछ बूंदे उल्टी प्लेट पर गिराएं। अगर बूंद गिरते समय निशान छोड़े, तो मिलावट नहीं है और अगर निशान ना पड़े तो समझ जाइए कि मिलावट है।
- आधा कप दूध लें और बराबर मात्रा में पानी मिला लें। अगर उसमें झाग बन जाए तो समझ जाइए कि इसमें डिटर्जेंट मिला हुआ है।
- अगर दूध में सिंथेटिक की मिलावट की गई है, तो जब आप इसे गर्म करेंगे तो ये हल्का पीला हो जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान

- खरीदने से पहले, हमेशा अपनी मिठाइयों को चखें या सूंघें। क्योंकि मिठाइयां बासी भी हो सकते हैं।
- काजू की बर्फी, मोतीचूर के लड्डूआदि मिठाइयों में मिलावट होने की संभावना अधिक होती है। अपनी मिठाइयों को खरीदने से पहले उनकी भी जांच जरूर कर लें।
- मिठाइयों को हमेशा ठंडी जगह पर ही रखना चाहिए क्योंकि गर्म जगह पर रखने से वह जल्दी खराब हो जाती हैं।
- अगर आप ज्यादा मात्रा में सुखी मिठाइयां जैसे लड्डू, शकरपारे, स्नैक्स आदि पसंद है, तो इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें एयर टाइट डिब्बे के अंदर ही रखें।
इसे ज़रूर पढ़ें-Utsav Recipe: सीखें कलाकंद बनाने की सबसे आसान विधि
आप इन टिप्स की सहायता से मिठाइयों में हुई मिलावट को चेक कर सकते हैं। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।