Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

Utsav Recipe: सीखें कलाकंद बनाने की सबसे आसान विधि

दिवाली पर घर पर ही आप आसानी से कलाकंद बना कर घरवालों और मेहमानों का मुंह मीठा करवा सकती हैं। आइए हम आपको इसके विधि बताते हैं। 
Updated:- 2021-10-29, 14:06 IST
festival sweet dishes

दिवाली आते ही हर घर की रसोई से पकवानों की खुशबू आने लगती हैं। वैसे तो दिवाली में बहुत सारे पकवान बनाए जाते हैं। इस त्योहार में मेहमानों का आना-जाना जो लगा रहता है। इसलिए हर घर में तरह-तरह की मिठाई और नमकीन तैयार किया जाता है। मगर जो महिलाएं वर्किंग होती हैं उनके पास ज्यादा पकवान बनाने का समय नहीं होता है। समय की कमी के कारण वह अक्सर बाहर से ही मिठाई खरीद लेती हैं। मगर ऐसा करने से घर में त्योहार की जो रोनक होती हैं उसमें कुछ कमी रह जाती हैं।

कलाकंद Recipe Card

कलाकंद बनाने कें लिए आपको बहुत ही कम सामग्री की जरूरत होती है। यह मिठाई जल्दी से भी बन जाती हैं और इसे बनाना आसानी भी होता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • पनीर-250 ग्राम
  • खोया-250 ग्राम
  • क्रीम- ½ कप
  • दूध-1/2 कप
  • चीनी-1 1/2 कप
  • इलाइची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता-बादाम बारीक करटे हुए- 2 बड़ा चम्मच
  • 1 ½ बड़ा चम्मच घी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले पनीर और मावा को आप कद्दूकस की मदद से अच्छी तरह से मैश करें और आपस में मिला लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इस मिश्रण्में दूध और क्रीम को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद आप कढ़ाई पर घी गर्म करें और इसमें मिक्सचर डालें। मध्यम आंच पर इसे अच्छी तरह से भूनें।

  3. Step 3:

    जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए तो आपको उसमें चीनी मिलानी चाहिए। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए और मिश्रण सूख जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।

  4. Step 4:

    इस मिश्रण को एक बड़ी थाली में डालें और मिश्रण को थाली में डालने से पहले आपको उसमें चारो तरफ घी लगा देना चाहिए। इसके बाद इसे चौकोर शेप में काटना चाहिए। आपको उपर से बारीक कटे बादाम और पिस्ता भी डालने चाहिए।

  5. Step 5:

    आखिर में आपको इसे एक कंटेनर में बंद करके फ्रिज में स्टोर कर लेना चाहिए। आप इस मिठाई को 3-4 दिन तक खास सकती हैं।

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे आप घर पर आसानी से बहुत ही कम सामग्री में तैयार कर सकती हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कलाकंद की। कलाकंद बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई होती है। बाजार से खरीद कर आपने कई बार खाई होगी मगर, इस दिवाली आप इसे घर पर ही बना सकती हैं। इसके लिए आपको आसान सी विधि को फॉलो करना होगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।