बाजार की मिठाई छोड़े, इस दिवाली घर पर बनाए सूखे गुलाब जामुन; महीनों तक कर पाएंगी स्टोर, नोट करें रेसिपी

त्योहार के मौके पर कुछ मीठा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। खासतौर से दिवाली जैसे पर्व पर, इसके दिन के लिए लोग एक दिन पहले से मिठाई खरीदकर ले आते हैं ताकि मिलावट से बच सकें। वहीं कुछ महिलाएं इन सब चीजों से बचने के लिए घर पर ही मिठाई बनाती हैं। अगर आप भी इस त्योहार होममेड स्वीट्स बनाना चाहती हैं, तो ड्राई गुलाब जामुन ट्राई कर सकती हैं। आज के इस रेसिपी ऑफ द डे में हम ड्राई गुलाब जामुन बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं-
ड्राई गुलाब जामुन Recipe Card
ड्राई गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 2 कप दूध पाउडर
- ¼ कप मैदा
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 छोटा चम्मच घी
- ½ कप दूध
- 2½ कप चीनी
- 1 कप पानी
- केसर
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 2 चम्मच नींबू का रस
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप मिल्क पाउडर, ¼ कप मैदा, ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और 1 छोटा चम्मच घी लें।
- Step 2:
अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 3:
अब इसमें आधा कप दूध डालें और एक चम्मच की मदद से मिलाएं।
- Step 4:
इसके बाद इसे ढककर 10 मिनट तक रख दें।
- Step 5:
दूसरी तरफ चीनी की चाशनी तैयार करने के लिए, 2½ कप चीनी और 1 कप पानी लें।
- Step 6:
अब इसमें थोड़ा सा केसर डालकर 5 मिनट तक उबालें।
- Step 7:
इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 2 छोटे चम्मच नींबू का रस डालें।
- Step 8:
इसके बाद इसे अच्छी तरह मिलाकर रख दें फिर नींबू का रस चाशनी को जमने से रोकने में मदद करेगा।
- Step 9:
अब आटे से छोटे-छोटे गेंद के आकार देते हुए गुलाब जामुन बनाएं।
- Step 10:
ध्यान रखें कि जामुन में कोई दरार न हो। अगर दरार होंगी तो तलते समय जामुन टूट सकते हैं।
- Step 11:
मीडियम फ्लेम पर बॉल को डालते हुए हल्के हाथ से लगातार चलाते हुए जामुन के काले होने तक भूनें।
- Step 12:
गोल्डन ब्राउन होने के बाद जामुन को गर्म चीनी की चाशनी में डाल दें।
- Step 13:
ढककर दो घंटे के लिए रख दें, जब चाशनी सोख न लें और उनका आकार दोगुना न हो जाए।
- Step 14:
काला जामुन को छान लें और सूखे नारियल में लपेटकर स्टोर करें।
ड्राई गुलाब जामुन बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप मिल्क पाउडर, ¼ कप मैदा, ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और 1 छोटा चम्मच घी लें।
- अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इसमें आधा कप दूध डालें और एक चम्मच की मदद से मिलाएं।
- इसके बाद इसे ढककर 10 मिनट तक रख दें।
- दूसरी तरफ चीनी की चाशनी तैयार करने के लिए, 2½ कप चीनी और 1 कप पानी लें।
- अब इसमें थोड़ा सा केसर डालकर 5 मिनट तक उबालें।
- जब इसमें तार जैसी स्थिरता न आ जाए, तब तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 2 छोटे चम्मच नींबू का रस डालें।
- इसके बाद इसे अच्छी तरह मिलाकर रखें दें।
- नींबू का रस चाशनी को जमने से रोकने में मदद करेदा।
- अब आटे से छोटे-छोटे गेंद के आकार देते हुए गुलाब जामुन बनाएं।
- ध्यान रखें कि जामुन में कोई दरार न हो। अगर दरार होंगी तो तलते समय जामुन टूट सकते हैं।
- मीडियम फ्लेम पर बॉल को डालते हुए हल्के हाथ से लगातार चलाते हुए जामुन के काले होने तक भूनें।
- गोल्डन ब्राउन होने के बाद जामुन को गर्म चीनी की चाशनी में डाल दें।
- ढककर दो घंटे के लिए रख दें, जब चाशनी सोख न लें और उनका आकार दोगुना न हो जाए।
- काला जामुन को छान लें और सूखे नारियल में लपेटकर स्टोर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।