ठंड का मौसम आ चुका है। ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट करने और कई तरह की बीमारियों जैसे सर्दी-जुखाम से बचने के लिए लोग काढ़ा पीते हैं। काढ़ा को चाय के रूप में पीया जाता है। इसमें हर्ब्स और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर काढ़े को सही तरीके से बनाया नहीं गया तो आपको पूरी तरह से लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको इसे पकाने से संबंधित कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको ये बताएंगे कि काढ़ा बनाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
किसी भी काम को करने के लिए नियम होते हैं। यह नियम इसलिए बनाएं जाते हैं ताकि काम सही तरीके से हों। यह बात खाना बनाने पर पर लागू होती है। इसलिए आपको कुंकिग से जुड़ी कुछ जरूरी बातों से अवगत होना चाहिए।
क्या आप काढ़ा बनाते वक्त पानी को उबाले बगैर इसमें सभी चीजें डाल देती हैं? अगर आपका जवाब हां है तो बता दें कि यह काढ़ा बनाने का सही तरीका नहीं है। आपको सबसे पहले पानी को अच्छे से उबालना चाहिए। कम से कम पानी को 2 बार उबाल लें। इसके बाद ही पानी में कोई भी चीज डालें।
किसी भी चीज को पकाते वक्त गैस की आंच का खास ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा चीजें जल जाती हैं या फिर ओवर कुक हो जाती है। इसके कारण पैसा और समय दोनों ही बर्बाद हो जाते हैं। इसलिए खाना बनाते समय गैस की फ्लेम कितनी हो इसके बारे में जानना जरूरी है। इसी तरह आपको काढ़ा बनाते समय भी गैस की फ्लेम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। काढ़ा उबालते वक्त आंच को कम कर दें, ताकि चीजें अच्छे से पक जाए। धीमी आंच पर पकाने से पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। तेज आंच के कारण पानी जल्दी सूखने लगेगा। (मसाला चाय बनाने के लिए टिप्स)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:रोज़ाना की चाय में आएगा दोगुना स्वाद अगर बनाते समय अपनाएंगे ये ट्रिक्स
गुड़ के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि काढ़ा कड़वा होता है इसलिए हम इसमें चीनी डाल देते हैं। चीनी सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। ऐसे में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कड़वेपन को दूर करेगा। साथ ही इससे काढ़े का स्वाद भी मीठा हो जाएगा। (चाय बनाने के लिए ट्रिक्स)
इसे भी पढ़ें:सर्दी-खांसी के लिए तुलसी का काढ़ा घर में मिनटों में बनाएं, जानें रेसिपी
खाने में अगर किसी भी चीज की मात्रा कम या ज्यादा हो जाती है तो इससे स्वाद बिगड़ जाता है। अगर आप काढ़ा बना रही हैं तो सभी चीजों को माप तोलकर ही डालें।
परफेक्ट काढ़ा बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।