Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

करवा चौथ में प्रसाद और मुंह मीठा करने के लिए बनाएं स्वादिष्ट गुजराती मिठाई, जानें रेसिपी

सर्दी और त्योहार दोनों का सीजन लगभग आ गया है। ऐसे में आज हम आपको गुड़ और आटे से बने एक खास गुजराती मिठाई की रेसिपा बताएंगे जिसे आप करवा चौथ के लिए बना सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-26, 16:44 IST
sukhdi recipe and tips

नवरात्रि और दशहरा के बाद हल्की ठंड के साथ गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो जाती है। बदलते मौसम में सर्दी बुखार से बचने के लिए गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ का सेवन सर्दियों के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। ऐसे में करवा चौथ का भी त्योहार लगभग आ गए है, जिसमें आप कई तरह के मिठाई सरगी और प्रसाद के लिए बनाएँगे। आपकी मदद के लिए आज हम एक बहुत ही सरल और स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि लेकर आए हैं। गुड़, घी और गेहूं के आटे से तैयार इस मिठाई से आप अपने पति का मुंह मीठा कर उनके जुबान को बढ़िया स्वाद दे सकती हैं। इसके अलावा अक्सर सर्दियों में गुड़ चिक्की और गुड़ पापड़ी बनती है ऐसे में आप ऑप्शन के रूप में इस गुजराती मिठाई को रख सकती हैं। तो चलिए इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने की विधि जानेंगे।

गुड़ सुखड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा एक कटोरी
  • घी एक चौथाई कप
  • आधा कटोरी गुड़
  • इलायची पाउडर 
  • ड्राई फ्रूट्स

कैसे बनाएं गुड़ सुखड़ी

sukhdi

  • गुड़ सुखड़ी बनाने के लिए आप पहले प्लेट, ट्रे या थाली में घी लगाकर एक तरफ रख लें।
  • अब एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें और जब घी गर्म हो जाए तो उसमें गेहूं का आटाडालकर भूनें। 
  • गेहूं को सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें। जब आटे से सुगंध आने लगे और रंग थोड़ा गहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक कड़ाही में गुड़ डालकर पिघलाना शुरू करें, पिघलने के बाद गुड़ में गेहूं का भुना हुआ आटा मिलाएं और अच्छे से गुड़ के साथ मिक्स करें।
  • अब इस गुड़ और आटा के मिश्रण में ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • सभी को मिक्स करने के बाद मिश्रण को घी लगी हुई थाली में निकालकर फैला लें।
  • चाहें तो ऊपर से नारियल पाउडर और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
  • मिश्रण को ठंडा होने के बाद उसे काट लें और खाने के लिए सर्व करें।

इसे भी पढ़ें : इस तरह से करें शकरकंद की शुद्धता की पहचान, FSSAI ने शेयर किए टिप्स

सुखड़ी बनाने के लिए टिप्स

sukhdi recipe

  • आटा को भूनते वक्त लगातार कलछी से आटा को चलाते रहें नहीं तो तले में जम कर आटा जल भी सकते हैं।
  • गुड़ की चाशनी बनाते वक्त उसे भी स्पैटुला से हिलाते रहें, ताकि जले नहीं।
  • आप गुड़ की अलग चाशनी बनाने के बजाए गुड़ पाउडर को भुने हुए आटा में डालकर पिघला सकते हैं और सुखड़ी मिठाई बना सकते हैं।
  • गुड़ और आटा का मिश्रण जब अच्छे से पक जाता है, तो यह कड़ाई से चिपकना बंद हो जाता है और आप इसे देखकर आंच से उतार सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : एक या दो नहीं बल्कि 6 तरह से बनाएं दीपावली के लिए जलेबी

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।